{"_id":"1b7bb1a0-a858-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"wickets-of-sachin-ponting-is-like-double-hat-trick-chandila","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डबल हैट्रिक जैसे हैं सचिन और पोंटिंग के विकेट'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'डबल हैट्रिक जैसे हैं सचिन और पोंटिंग के विकेट'
जयपुर/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ियों का विकेट लेने से खुश राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर अजित चंदीला ने कहा कि इन दो महान हस्तियों को आउट करना पिछले सत्र में हैट्रिक लेने से भी कहीं बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह दोनों विकेट मेरे लिए पिछले साल के हैट्रिक से भी बढ़कर है। मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है। दोनों का विकेट लेने के बाद लगा जैसे कि मैंने डबल हैट्रिक पूरी कर ली हो। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा और लग रहा है जैसे कि मैं कोई सपना देख रहा हूं। मैं शब्दों में नहीं बता सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। एक गेंदबाज होने के नाते मुझे इससे अधिक कुछ नहीं चाहिए।’
विज्ञापन