फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wicketkeeper-batter Uma Chetry replaces injured Yastika Bhatia for Australia ODIs and Women’s World Cup

Women's World Cup: चोट के कारण यास्तिका भाटिया महिला विश्व कप से बाहर, इस खिलाड़ी को टीम में किया गया शामिल

Thu, 04 Sep 2025 10:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Sep 2025 10:39 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यास्तिका की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज उमा छेत्री को टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन
Wicketkeeper-batter Uma Chetry replaces injured Yastika Bhatia for Australia ODIs and Women’s World Cup
यास्तिका और उमा - फोटो : BCCI Women X

विस्तार

यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण महिला विश्व कप से बाहर हो गई हैं। इतना ही नहीं यास्तिका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा भी नहीं होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यास्तिका की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज उमा छेत्री को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने बताया कि यास्तिका को विशाखापत्तनम में तैयारी शिविर के दौरान चोट लग गई थी, जिस कारण यह खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगी। 
विज्ञापन

भारत ए टीम का हिस्सा नहीं होंगी उमा 
बीसीसीआई ने बयान में कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम यास्तिका भाटिया की प्रगति पर नजर रख रही है और टीम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती है। सीनियर टीम में उमा छेत्री के शामिल होने का मतलब है कि वह अब विश्व कप अभ्यास मैच में भारत ए के लिए नहीं खेल पाएंगी। उमा छेत्री अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह अब भारत ए टीम का हिस्सा नहीं होंगी जिसे विश्व कप में एक अभ्यास मैच में हिस्सा लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी में उमा का रिकॉर्ड खराब 
असम की उमा छेत्री का अब तक खेले गए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाजी के लिहाज से रिकॉर्ड काफी खराब है। उन्होंने चार पारियों में केवल 37 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का रहा है। उन्होंने अपनी चार पारियों में एक भी छक्का नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलेगा भारत
भारत 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इसके बाद भारतीय महिला टीम बंगलूरू में दो विश्व कप अभ्यास मैच खेलेगी और फिर 30 सितंबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट के पहले मैच में सह मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed