{"_id":"67069205bc69d1f87008423c","slug":"wicketkeeper-batter-ishan-kishan-will-be-seen-leading-jharkhand-in-the-ranji-trophy-2024-25-after-four-seasons-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कमान संभालेंगे ईशान किशन, चार साल बाद करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कमान संभालेंगे ईशान किशन, चार साल बाद करेंगे कप्तानी
Wed, 09 Oct 2024 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:54 PM IST
सार
ईशान ने ईरानी कप में शेष भारत के लिए खेलते हुए 38 रन बनाए थे। ध्रुव जुरेल के उस मैच में खेलने के कारण ईशान ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभाली थी। कुमार कुशाग्र के टीम में होने से माना जा रहा है कि ईशान रणजी ट्रॉफी में भी पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : ICC
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रणजी ट्रॉफी 2024-25 में झारखंड की कमान संभालते नजर आएंगे। ईशान ने रणजी ट्रॉफी का पिछला सीजन नहीं खेला था और अंतिम बार टीम की कमान 2018-19 सत्र में संभाली थी। पिछले सीजन टीम की कप्तानी करने वाले विराट सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। ईशान ने हाल ही में ईरानी कप में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट में की थी वापसी
ईशान ने ईरानी कप में शेष भारत के लिए खेलते हुए 38 रन बनाए थे। ध्रुव जुरेल के उस मैच में खेलने के कारण ईशान ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभाली थी। कुमार कुशाग्र के टीम में होने से माना जा रहा है कि ईशान रणजी ट्रॉफी में भी पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। ईरानी कप से पहले ईशान ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2022 के बाद घरेलू क्रिकेट में खेले थे। पिछले महीने उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भारत सी के लिए शतक जड़ा।

झारखंड एलीट ग्रुप डी में गुवाहाटी में असम के खिलाफ अपना रणजी ट्रॉफी अभियान शुरू करेगा। पिछले सत्र में झारखंड ग्रुप ए में नीचे से तीसरे स्थान पर रहा था। उसने अपने सात मैचों में से दो जीते, दो हारे और तीन ड्रॉ खेले थे।
बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से किया था बाहर
दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत की सड़क दुर्घटना के बाद भारत की सफेद गेंद वाली टीम में नियमित रूप से शामिल हुए ईशान ने पिछले साल भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ब्रेक लिया था। ब्रेक के बाद उन्होंने बीसीसीआई के किसी भी आधिकारिक मैच में हिस्सा नहीं लिया जबकि बोर्ड ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने पर जोर दिया था। ईशान ने फरवरी में वापसी की और आईपीएल से पहले निजी तौर पर आयोजित डीवाई पाटिल टी20 कप में खेले। इससे फ्रेंचाइजी क्रिकेट और राज्य प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन को लेकर बहस शुरू हो गई। घरेलू क्रिकेट से इस दौरान उनकी अनुपस्थिति ने उन्हें बीसीसीआई के 2023-24 केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया। हालांकि ईशान ने घरेलू क्रिकेट में मजबूत प्रदर्शन से बीसीसीआई का ध्यान आकर्षित किया है। ईशान को हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी।

झारखंड की टीम इस प्रकार है...
ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नाजिम सिद्दीकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानंद तिवारी, मानीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार।