{"_id":"634faffc4fd98b703a1b6b61","slug":"wi-vs-zim-t20-score-t20-world-cup-2022-west-indies-vs-zimbabwe-scorecard-and-result-news-update-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs ZIM T20: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हराया, सुपर 12 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs ZIM T20: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हराया, सुपर 12 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
Wed, 19 Oct 2022 05:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)

Published by: रोहित राज
Updated Wed, 19 Oct 2022 05:12 PM IST
सार
वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के क्वालिफायर राउंड में अपना दूसरा मैच 31 रन से जीत लिया है। पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार के बाद विंडीज के लिए यह मैच जीतना जरूरी था और कैरिबियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की टीम सुपर 12 की रेस में बनी हुई है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के आठवां मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हरा दिया। बुधवार (19 अक्तूबर) को होबार्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 122 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सुपर 12 में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। क्वालिफायर राउंड में वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विंडीज के लिए यह मैच करो या मरो वाला था और कैरिबियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को बाहर होने से बचा लिया।
वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोशेप ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। वहीं, जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए। अकील हुसैन, ओबेद मैकॉय और ओडियन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 29 रन जॉन्गवे ने बनाए। वहीं, मधेवेरे ने 27 रन की पारी खेली। 154 रन का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने अच्छी शुरुआत की थी। पांच ओवर का खेल होने तक जिम्बाब्वे ने दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए थे, लेकिन जिम्बाब्वे का मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर पाया। 17 रन के अंतराल में जिम्बाब्वे के चार विकेट गिरे और अंत में पूरी टीम 18.2 ओवर में 122 रन बनाकर आउट हो गई।
इस मैच की पहली पारी में जिम्बाव्वे के सिकंदर रजा ने मैच में खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। मुजरबानी को दो और सीन विलियम्स को एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स 12 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर विकेटकीपर रेजिस चकाबवा ने उनका कैच लिया। उनके बाद इविन लुईस 10वें ओवर में आउट हुए। सिकंदर रजा की गेंद पर मिल्टन शुम्बा ने उनका कैच लिया। लुईस ने 18 गेंद पर 15 रन बनाए। उन्होंने जॉनसन चार्ल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंद पर 49 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
11 गेंद में वेस्टइंडीज के चार विकेट गिरे
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 90 रन पर लगा। 11 रन टीम के स्कोर में जुड़े और तीन बल्लेबाज आउठ हो गए। पूरन 12.2 ओवर में आउट हुए थे। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर होल्डर आउठ हुए। इस तरह वेस्टइंडीज ने 11 गेंद में चार विकेट गंवाए। निकोलस पूरन को सीन विलियम्स ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। उन्होंने नौ गेंद पर सात रन बनाए। उनके बाद जॉनसन चार्ल्स 36 गेंद पर 45 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिर शामराह ब्रूक्स को सिकंदर रजा ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। ब्रूक्स खाता नहीं खोल सके। उनके बाद पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने चार रन बनाकर रजा को उनकी ही गेंद पर कैच थमा दिया। अंत में रॉवमैन पॉवेल ने 21 गेंद में 28 रन और अकील हुसैन ने 18 गेंद 23 रन बनाकर वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट पर 153 रन तक पहुंचाया।
वेस्टइंडीज को हर हाल में चाहिए जीत
वेस्टइंडीज के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में हार मिली थी। अगर वह आज हार गया तो टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब पहुंच जाएगा। वहीं, जिम्बाब्वे को अगर जीत मिलती है तो सुपर-12 का दावेदार बन जाएगा। उसने पिछले मैच में आयरलैंड को हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
जिम्बाब्वे: रेजिस चकाबवा (विकेटकीपर/कप्तान), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
वेस्टइंडीज: कायेल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), शामरह ब्रूक्स, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, ओबेड मैकॉय।