फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs SA: Chris Gayle stuns all with a cartwheel celebration, Dale Steyn calls him coolest cricketer alive, video

WI vs SA: पोलार्ड ने मैदान पर मचाया तहलका, गेल के दीवाने हुए स्टेन, बताया सबसे कूल क्रिकेटर

Fri, 02 Jul 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जॉर्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जॉर्ज Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Jul 2021 06:54 PM IST
सार

  • वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया
  • कप्तान पोलार्डने लगाई छक्कों की हैट्रिक
  • गेल ने अपनी पहली गेंद पर चटकाया विकेट
  • डेल स्टेन ने गेल को बकाया सबसे कूल क्रिकेटर

विज्ञापन
WI vs SA: Chris Gayle stuns all with a cartwheel celebration, Dale Steyn calls him coolest cricketer alive, video
क्रिस गेल, पोलार्ड - फोटो : social media

विस्तार

वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और मैच हार गई। विंडीज की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 19 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


पोलार्ड ने खेली कप्तानी पारी, लगाई छक्कों की हैट्रिक
अगर मैच की बात करें तो, विंडीज की तरफ से कप्तान किरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मैदान पर तहलका मचा दिया। अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के और दो चौके लगाए। उन्होंने कागिसो रबाडा के ओवर में छक्कों की हैट्रिक भी लगाई।
विज्ञापन

 


गेल ने मैदान पर अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेशन
बता दें कि मुकाबले में क्रिस गेल और आंद्रे रसेल बल्लेबाजी में नाकाम रहे लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने योगदान दिया। गेल ने दो ओवर में 11 रन देकर एक और रसेल ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। गेल ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर हर किसी को हैरान कर दिया। पहली गेंद पर विकेट मिलने के बाद गेल ने मैदान पर अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, गेल के इस अंदाज को देखर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी उनकी तारीफ की। स्टेन ने ट्वीट किया, 'क्रिस गेल सबसे कूल क्रिकेटर हैं।'
 
स्टेन ने की गेल की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed