'घोटालों के बाद संसद पवित्र तो आईपीएल पाप क्यों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान दिया है।
सिद्धू ने आईपीएल की तुलना भारतीय संसद से करते हुए ट्वीट किया है कि जब इतने घोटालों और घपलों के बाद संसद पवित्र है तो स्पॉट फिक्सिंग के मामले के बाद आईपीएल को 'इंडियन पाप लीग' कैसे कहा जा सकता है। सिद्धू के इस ट्वीट को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंडीला को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे थे।
सिद्धू का ट्वीट
'In spite of all the scandals, betrayals & controversies, if the Parliament can still be sacrosanct, why call the #IPL ‘Paap League’
:- Navjot Singh Sidhu @sherryontopp 1h