फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who will take over the responsibility of BCCI after Jay Shah becomes ICC chief? Know details

Jay Shah: जय शाह के आईसीसी प्रमुख बनने के बाद कौन संभालेगा BCCI की जिम्मेदारी? जानिए दौड़ में कौन-कौन शामिल

Wed, 04 Dec 2024 05:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

बीसीसीआई में शाह की जगह लेने की दौड़ में गुजरात के अनिल पटेल और बोर्ड के मौजूदा संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया का नाम आगे है। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली का नाम भी सामने आया, लेकिन यह सिर्फ अटकलें ही रहीं।

विज्ञापन
Who will take over the responsibility of BCCI after Jay Shah becomes ICC chief? Know details
जय शाह - फोटो : ANI

विस्तार

जय शाह के एक दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सबसे युवा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में सचिव का पद खाली हो गया और बोर्ड से जुड़े राज्य संघों के अलावा अधिकारियों को भी अब तक यह पता नहीं है कि उनकी जगह कौन लेगा।
विज्ञापन

विश्व के सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड में 2022 में हुए संवैधानिक संशोधन के बाद से इसके सचिव सबसे प्रभावशाली पदाधिकारी है। बीसीसीआई सचिव के पास क्रिकेट और गैर-क्रिकेट मामलों से संबंधित सभी शक्तियां हैं और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) उसकी देखरेख में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह को अगस्त में आईसीसी के शीर्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया था और तब से बीसीसीआई के हितधारक बोर्ड में होने वाले बदलाव के बारे में सोच रहे हैं। बीसीसीआई में शाह की जगह लेने की दौड़ में गुजरात के अनिल पटेल और बोर्ड के मौजूदा संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया का नाम आगे है। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली का नाम भी सामने आया, लेकिन यह सिर्फ अटकलें ही रहीं।
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक प्रशासक ने कहा, हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। हर कोई (बीसीसीआई के अधिकारी और राज्य इकाइयां) इस मामले पर चुप हैं। सबसे अधिक संभावना है कि संयुक्त सचिव (सैकिया) फिलहाल अंतरिम होंगे। उन्होंने कहा, ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे रोजाना निपटना पड़ता है और जो कोई भी आता है, उसे बीसीसीआई के संचालन के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए।

निर्वाचित पदाधिकारी के इस्तीफा देने के बाद से बोर्ड के पास विशेष आम बैठक (एजीएम) बुलाने और उसके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए 45 दिन का समय होता है। अगर शाह के आईसीसी का कार्यभार संभालने के दिन से 45 दिनों की गणना की जाए तो बोर्ड के पास पद भरने के लिए जनवरी के मध्य तक का समय है। संविधान के अनुसार बीसीसीआई को चुनाव से कम से कम चार सप्ताह पहले एक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति भी करनी होती है।

राज्य इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के पास बदलाव को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय है। इस अधिकारी ने कहा, अब तक इस मामले का निपटारा पूरा हो जाना चाहिए था। सचिव को अधिकांश दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होते हैं। इस मामले को एजीएम (सितंबर में) में उठाया जाना चाहिए था, लेकिन उस समय किसी ने सवाल नहीं उठाया।

राज्य इकाई के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, दुनिया की सबसे शक्तिशाली क्रिकेट संस्था बीसीसीआई में अहम फैसले लेने का अधिकार रखने वाले की कमी है। बोर्ड के पदाधिकारियों का मौजूदा तीन साल का कार्यकाल अगले साल सितंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में नए सचिव करीब एक साल तक कार्यभार संभालेंगे। आईसीसी बोर्ड में बीसीसीआई का नया प्रतिनिधि कौन होगा, इस बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। शाह इस जिम्मेदारी को भी निभाते थे और बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी वैकल्पिक निदेशकों की सूची में हैं। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति में भारत के प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed