फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   who will be next boss of bcci

5300 करोड़ की बीसीसीआई का अगला बॉस कौन?

Sat, 25 May 2013 01:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
who will be next boss of bcci

आईपीएल फिक्सिंग केस में दामाद गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद बन रहे दबाव के चलते अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को इस्तीफा देना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम में फिलहाल श्रीनिवासन से बोर्ड ने किनारा कर लिया है। बीसीसीआई ने संकेत दिए हैं कि यदि श्रीनिवासन ने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें पद से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस बात की भी अटकलें लगने लगी हैं कि 5300 करोड़ कमाने वाली बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा।

जेटली, मनोहर दौड़ में आगे
बीसीसीआई चेयरमैन की कुर्सी के लिए फिलहाल पहला नाम भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लिया जा रहा है।

अरुण जेटली के नाम की संभावना तब से और बढ़ गई जब शुक्रवार दोपहर को आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष अरुण जेटली से मुलाकात की।

हालांकि बाद में ये दोनों कानून मंत्री कपिल सिब्बल से मिलने पहुंचे और उनसे फिक्सिंग से निपटने को कड़ा कानून बनाने की मांग की।

जेटली के अलावा बोर्ड के कुछ शीर्ष अधिकारी श्रीनिवासन की जगह पर साफ सुथरी छवि वाले शशांक मनोहर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहे हैं।

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, जब तक अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं होता तब तक शशांक मनोहर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। शशांक मनोहर इससे पहले भी बीसीसीआई चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित मोदी ने किया विरोध
बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप अरुण जेटली का नाम सामने आने के बाद पूर्व आईपीएल कमिश्न ललित मोदी खुलकर उनक विरोध में आ गए हैं।

एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा है कि अरुण जेटली को यदि बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया तो आईपीएल में और जहर फैलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed