फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is saurabh kumar who gets maiden call up for test series against sri lanka, know everything

Who is Saurabh Kumar?: उत्तर प्रदेश के सौरभ कुमार को मिली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह, जानें उनके बारे में सबकुछ

Fri, 17 Jun 2022 05:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jun 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने शनिवार को रोहित शर्मा को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाने के साथ ही स्क्वॉड का भी एलान किया। इसमें उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर सौरभ कुमार को पहली बार राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया है।
loader
Who is saurabh kumar who gets maiden call up for test series against sri lanka, know everything
सौरभ कुमार - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने शनिवार को रोहित शर्मा को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाने के साथ ही स्क्वॉड का भी एलान किया। इसमें उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर सौरभ कुमार को पहली बार राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया है। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। 



सौरभ कुमार बागपत के रहने वाले 28 वर्षीय क्रिकेटर हैं जो लेग स्पिनर होने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं। सौरभ को 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नेट बॉलर के रूप में चुना गया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली, रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। 


सौरभ के प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो उन्होंने 46 मैचों में 24.15 की औसत से 196 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 16 बार पांच विकेट और छह बार 10 विकेट लिए हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में 65 रन देकर 14 विकेट रहा है। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया है। सौरभ ने बल्लेबाजी में करीब 30 की औसत से 1572 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और आठ अर्धशतक लगाए। 

सौरभ ने 2018/19 के रणजी सीजन में 10 मैचों में 51 विकेट लिए थे। इसमें उन्होंने पांच बार 5 विकेट हॉल लिए। दिसंबर 2018 में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 65 रन देकर 14 विकेट लिए। 

सौरभ आईपीएल में 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा 2021 में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed