{"_id":"6251870707ce816e4b583ef5","slug":"who-is-sai-sudarshan-tamil-nadu-new-star-sai-sudarshan-father-has-represented-india-in-south-asian-games-mother-volleyball-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sai Sudarshan: साई सुदर्शन के पिता साउथ एशियन गेम्स में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व, मां वॉलीबॉल प्लेयर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sai Sudarshan: साई सुदर्शन के पिता साउथ एशियन गेम्स में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व, मां वॉलीबॉल प्लेयर
Sat, 09 Apr 2022 06:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:45 PM IST
सार
20 को बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम तमिलनाडु प्रीमियर लीग से चमका था। वे टीएनपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने लाइका कोवई किंग्स के लिए आठ पारियों में 71.60 की औसत से 358 रन बनाए थे।
विज्ञापन
साई सुदर्शन
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गुजरात टाइटंस के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। विदर्भ के रहने वाले दर्शन नालकंडे और तमिलनाडु के साई सुदर्शन को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला। सुदर्शन ने 30 गेंद पर 35 रन बनाकर सबको प्रभावित किया। उन्होंने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।
20 को बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) से चमका था। वे टीएनपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने लाइका कोवई किंग्स के लिए आठ पारियों में 71.60 की औसत और 143.77 की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे। सुदर्शन इससे पहले चेपॉक सुपर गिलिज की टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
तमिलनाडु के लिए सीमित ओवरों में खेल चुके हैं सुदर्शन
टीएनपीएल 2021 में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद साई सुदर्शन को तमिलनाडु की टीम में शामिल किया गया। वहीं, गुजरात टाइटंस ने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था। वहां उन्हें लिस्ट-ए और टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। सुदर्शन अब तक रणजी ट्रॉफी में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। तीन लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 18 की औसत से 54 रन बनाए हैं। आठ टी20 मैचों में उनके नाम 217 रन हैं। उनका औसत 36.16 और स्ट्राइक रेट 119.23 का रहा है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन (फोटो क्रेडिट - IPL/BCCI)
सुदर्शन का है स्पोर्ट्स बैकग्राउंड
साई सुदरश्न के परिवार में खेलों के प्रति काफी जुनून है। उनके पिता भारद्वाज एथलीट थे। उन्होंने भारत के लिए साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं, उनकी मां उषा भारद्वाज ने तमिलनाडु के लिए वॉलीबॉल खेला है।
यशस्वी जायसवाल के साथ कर चुके हैं ओपनिंग
सुदर्शन बचपन से ही ज्यादा रन बनाने के लिए जाने जाते थे। वे अंडर-10 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया-ए के लिए 2019-20 में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग र चुके हैं। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, लखनऊ सुपर जाएंट्स के रवि बिश्नोई और सनराइजर्स हैदराबाद के प्रियम गर्ग उस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं।
साई सुदर्शन (फोटो क्रेडिट-IPL/BCCI)
सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे में कैसा रहा है प्रदर्शन
तमिलनाडु की मजबूत टीम में साई सुदर्शन को तीसरे क्रम पर खेलने का मौका मिला। एन जगदीशन, शाहरुख खान, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक और बाबा अपराजित के रहते हुए सुदर्शन को मौका दिया गया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 19 गेंद परर 35 रन बनाए। इसके बाद केरल के खिलाफ 31 गेंदों पर 46 रन जड़े। सुदर्शन बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुरुगन अश्विन की अनुपस्थिति में बंगाल के खिलाफ विकेट भी चटकाए थे।