फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   who is pratika rawal ind w vs sa w made record know complete profile details psychology student to cricketer

कौन हैं प्रतिका रावल?: कभी मनोविज्ञान की छात्रा रहीं, अब बल्ले से मचा रहीं धमाल; 20 साल से खेल रही हैं क्रिकेट

Tue, 29 Apr 2025 04:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

प्रतिका ने भारत के लिए पिछले साल दिसंबर में डेब्यू किया था। करियर के पहले ही मैच में उन्होंने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक लगाकर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
who is pratika rawal ind w vs sa w made record know complete profile details psychology student to cricketer
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women (X-screengrab)

विस्तार

भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल अपने धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। शनिवार को उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं। वह  वनडे में सबसे कम पारियों में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं। आइये जानते हैं उनके बारें में...
विज्ञापन

मनोविज्ञान की छात्रा रहीं
एक सितंबर 2000 को जन्मीं प्रतिका दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वह 2021 में सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के दौरान सुर्खियों में आईं थीं। उन्होंने सात मैचों में 247 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 78.41 का रहा था। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज भारत के लिए बतौर ओपनर खेलती हैं। वह मनोविज्ञान की छात्रा हैं। वह जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष प्रदर्शन कर रही हैं, ठीक वैसे ही पढ़ाई में भी टॉपर रही हैं। उन्होंने दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉर्डन स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली के जीएसएस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी उम्र से खेलना शुरू किया क्रिकेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिका ने चार वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता प्रदीप रावल केबल टीवी का काम करते हैं। उनका अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा। उन्होंने बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की। अब उनकी बेटी ने पिता का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। 
विज्ञापन

प्रतिका ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्रतिका रावल ने वनडे में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपने करियर की आठवीं पारी में शानदार अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने नौ पारियों में वनडे में 500 रन पूरे किए थे। सलामी बल्लेबाज ने 91 गेंदों का सामना किया और 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला।

प्रतिका ने की मिताली राज की बराबरी
प्रतिका ने भारत के लिए पिछले साल दिसंबर में डेब्यू किया था। करियर के पहले ही मैच में उन्होंने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक लगाकर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली। दिग्गज बल्लेबाज ने पांच पारियों में लगातार 50+ स्कोर बनाए थे। अब यही कारनामा प्रतिका ने भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed