Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who Is Nikhil Chaudhary? Indian-Origin Cricketer Guides Australia to Victory Over England

कौन हैं निखिल चौधरी?: ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड पर दिलाई जीत, दिल्ली से है खास रिश्ता; कोरोना में बदल गई जिंदगी

Sat, 21 Nov 2026 07:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 21 Nov 2026 07:32 PM IST
सार

दिल्ली में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने पहले गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए और फिर 38 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली। आइए उनके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Who Is Nikhil Chaudhary? Indian-Origin Cricketer Guides Australia to Victory Over England
निखिल चौधरी - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर निखिल चौधरी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। निखिल ने पहले गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए और फिर बल्लेबाजी में 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड ने बनाए थे 187 रन
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी पारी में छह छक्के और चार चौके शामिल रहे। वहीं, टॉम बैंटन ने 39 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से निखिल चौधरी सबसे प्रभावी गेंदबाजों में शामिल रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 21 रन खर्च करते हुए दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा जैक एडवर्ड्स ने भी दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ले से भी निखिल ने मचाया धमाल
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 53 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में निखिल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा।

निखिल ने मिचेल मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद टिम डेविड के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। निखिल ने 38 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 66 रन बनाए। हालांकि, 18 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने 168 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था। ऐसे में जैक एडवर्ड्स ने नाबाद 25 रन की पारी खेली और बेन ड्वारशुइस के साथ आठवें विकेट के लिए महज 11 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

Who Is Nikhil Chaudhary? Indian-Origin Cricketer Guides Australia to Victory Over England
निखिल चौधरी - फोटो : IANS
कौन हैं निखिल चौधरी?
निखिल चौधरी का जन्म 4 मई 1996 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले तीसरे भारतीय मूल के पुरुष क्रिकेटर हैं। निखिल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भारत में की थी। साल 2017 से 2019 के बीच उन्होंने पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 12 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दो विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबलों सहित कुल 14 सीमित ओवरों के मैच खेले। अपने शुरुआती क्रिकेट करियर के दौरान निखिल को शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका भी मिला। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

कोरोना महामारी ने बदल दी निखिल की जिंदगी
निखिल चौधरी की ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वह अपने चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड गए थे। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद हो गईं और वह भारत वापस नहीं लौट सके। इसके बाद निखिल ने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने और अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने वहां ग्रेड क्रिकेट से शुरुआत की और अपने प्रदर्शन के दम पर तस्मानिया तथा होबार्ट हरिकेंस जैसी टीमों में जगह बनाई।

बिग बैश लीग समेत कई विदेशी लीग में दिखा चुके हैं दम
निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने तीन सीजन में कुल 32 मुकाबले खेले, जिसमें 26.65 की औसत से 693 रन बनाए। इसके अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में 10 मुकाबले खेलते हुए 164 रन बना चुके हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने दो और इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में सात मैच खेले हैं।

2026 में किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
निखिल चौधरी ने 17 जून 2026 को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल 26 रन बनाने के साथ दो विकेट हासिल किए थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में निखिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है। गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए उपयोगी साबित हुए निखिल से ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के बाकी मुकाबलों में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed