फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Kal Somani? US-based businessmen set to acquire IPL franchise Rajasthan Royals know profile

कौन हैं काल सोमानी?: अमेरिका के वो उद्यमी जो बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक, AI के क्षेत्र में है बड़ा नाम

Tue, 24 Mar 2026 07:39 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 24 Mar 2026 07:39 PM IST
सार

खेलों के बिजनेस और वैल्यूएशन की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक नया मुकाम हासिल करने जा रहा है। अमेरिका के उद्यमी काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स का स्वामित्व हासिल करने जा रहे हैं। इसके लिए रिकॉर्ड करार किया जा रहा है। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी कौंन हैं?

विज्ञापन
Who is Kal Somani? US-based businessmen set to acquire IPL franchise Rajasthan Royals know profile
काल सोमानी - फोटो : IANS

विस्तार

अमेरिकी मूल के बिजनेसमैन काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीदने जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमानी के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम (समूह) यह करार 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15290 करोड़ रुपये) में करने जा रहा है। यह सौदा आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्वामित्व लेनदेन माना जा रहा है, जो लीग की वैश्विक ताकत को और मजबूत करता है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसकी कीमत एक अरब डॉलर से अधिक आंकी गई है। हालांकि, स्वामित्व में बदलाव आईपीएल 2026 के बाद लागू होने की संभावना है। 
विज्ञापन

इससे पहले टीम का स्वामित्व इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास था, जिसका नेतृत्व ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बदाले करते हैं। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से पहले इस फ्रेंचाइजी को मात्र 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था, जो उस समय सबसे सस्ती टीम थी। वर्तमान में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बादले के पास टीम में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काल सोमानी के पास है 15 वर्ष का अनुभव
  • काल सोमानी स्कॉट्सडेल (अमेरिका) स्थित उद्यमी हैं, जिनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एड-टेक और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है।
  • वह इंट्राएज और ट्रूयो के संस्थापक हैं और एआई गवर्नेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख आवाज माने जाते हैं।
  • इस कंसोर्टियम में वॉलमार्ट परिवार से जुड़े रॉब वॉलटन और फोर्ड परिवार से जुड़े हैम्प परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
  • एरिजोना स्थित टेक उद्यमी काल सोमानी ने इन्ट्राएज, ट्रूयो डॉट एआई और एकेडेमियन जैसी कंपनियों की स्थापना की है।
  • खेल जगत में उनका दखल भी तेजी से बढ़ रहा है। वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं और टीजीएल गोल्फ लीग तथा टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर चुके हैं।
  • उनकी कुल संपत्ति 110 अरब डॉलर से अधिक आंकी जाती है।
विज्ञापन

2021 से ही राजस्थान फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं सोमानी
तकनीक और खेल के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले सोमानी से उम्मीद है कि वे राजस्थान रॉयल्स को एक नई, तकनीक-आधारित वैश्विक रणनीति की ओर ले जाएंगे। इसमें ब्रांडिंग, फैन एंगेजमेंट और डिजिटल इनोवेशन पर खास ध्यान दिया जाएगा। मालूम हो कि सोमानी 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पहले भी आईपीएल के दीर्घकालिक विकास पर भरोसा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed