फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul

Rohit-Virat T20I: रोहित-कोहली के बाद किन बल्लेबाजों को मिलेगा मौका? टीम इंडिया में जगह बनाने के छह दावेदार

Mon, 01 Jul 2024 04:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 01 Jul 2024 04:59 PM IST
सार

रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारत के लिए किन बल्लेबाजों  को टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है? इस दौड़ में छह बल्लेबाज शामिल हैं। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI

विस्तार

भारत को 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाकर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। 
विज्ञापन


बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। रोहित (4231 रन) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया, जबकि कोहली (4188 रन) दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में विराट को रोहित के साथ ओपनिंग करते देखा गया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले के अलावा उनका बल्ला किसी मैच में नहीं चला। अब सवाल यह उठ रहा है कि दोनों के रिटायरमेंट के बाद भारत के लिए किन बल्लेबाजों  को टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है? इस दौड़ में छह बल्लेबाज शामिल हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
यशस्वी जायसवाल - फोटो : twitter
यशस्वी जायसवाल
भारत के लिए 2023 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब तक 17 मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 161.93 के स्ट्राइक रेट से 502 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किए एक साल से भी कम वक्त हुआ है, इसके बावजूद उन्होंने शतक और चार अर्धशतक बनाए हैं। 

Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन गिल
दाएं हाथ के दमदार बल्लेबाज पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 में वह रोहित शर्मा के ओपनिंग साथी भी थे। गिल ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ जनवरी 2023 में डेब्यू किया था। अब तक युवा बल्लेबाज ने भारत के लिए 14 मैचों में 335 रन बनाए हैं। उन्होंने 147.57 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। जिम्मबाब्वे दौरे के लिए उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पांच टी20 मैचों की सीरीज में वह अपनी कप्तानी और बल्ले से प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक शर्मा
2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज अलग रंग में नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड के साथ साझेदारी करते हुए अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 204.21 की शानदार स्ट्राइक रेट से अपने 16 मैचों में 484 रन बनाए। वह  अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी विरोधियों के लिए मुसीबत साबित हुए हैं। अब तक उन्हें भारत के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला है। उम्मीद है कि जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक अपने बल्ले की छाप छोड़ सकते हैं। 

Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
केएल राहुल - फोटो : twitter
केएल राहुल
केएल राहुल भले ही टी20 विश्व कप 2022 के बाद से टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं, लेकिन रोहित और कोहली के जाने के बाद अनुभवी बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। शीर्ष क्रम में वह भारत के लिए बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। रोहित और कोहली के बाद राहुल बल्ले से एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। उनका विकेटकीपिंग में भी कोई तोड़ नहीं है। 32 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 139.12 के स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं। केएल राहुल के नाम दो शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं।

Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : BCCI
ऋतुराज गायकवाड़
भारत के लिए 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 140.05 के स्ट्राइक रेट से 500 रन बना चुके ऋतुराज गायकवाड़ भी इस दौड़ में शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यही वजह है कि वह चयनकर्ताओं की नजरों में हैं। 27 वर्षीय बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं।

Who Can Replace Virat Kohli Rohit Sharma Replacements in India Squad Six Players Contenders Shubman Kl Rahul
ईशान किशन - फोटो : BCCI
ईशान किशन
25 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 28 नवंबर, 2023 को खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 796 रन बनाए। ईशान किशन ने 124.37 के स्ट्राइक रेट से छह अर्धशतक लगाए हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो टीम को बाएं और दाएं का संयोजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed