विराट सेना के पास इतिहास बदलने का मौका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए रविवार को आमने-सामने होंगी। मैच में भारत की निगाह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी वहीं क्विंटन डी कॉक की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
अगले साल होने वाली वर्ल्ड टी-20 को देखते हुए विराट और डीकॉक दोनों की अगुवाई में टीमें युवाओं से सजी हुईं हैं। अगर तीसरे मैच में भी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो यह पहला मौका होगा, जब टीम इंडिया घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज जीतेंगे। ऐसे में आईए जानते हैं रविवार को होने वाले रोमांचक मुकाबले के बारे में कि कब-कहां और कैसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग.
मैच कब होगा?
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 सितंबर, दिन रविवार को खेला जाएगा।
मैच कहां होगा?
तीसरा टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे से शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार टॉस 6:30 और मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?
लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा।
कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। वैसे पल-पल की अपडेट और लाइव कमेंट्री आपको amarujala.com पर भी देखने को मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयुरन हेन्ड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।