फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेन वॉर्न का चौंकाने वाला खुलासा, देर से आने पर लेटलतीफ जडेजा को दी थी यह कड़ी सजा

Tue, 06 Nov 2018 06:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
When Shane Warne burst Ravindra Jadeja over disciplined issues during IPL

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने अपनी आत्मकथा 'नो स्पिन' में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए एक स्टार भारतीय खिलाड़ी के अहंकार, एक युवा को भविष्य का खिलाड़ी बनाने में योगदान और खिलाड़ियों के साथ बिताये हल्के-फुल्के पलों का जिक्र किया हैं। 



वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सत्र की विजेता रही थी। उन्होंने मोहम्मद कैफ की घटना का जिक्र किया जिससे पता चलता है कि भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खेल सभ्यता में क्या अंतर है। 

When Shane Warne burst Ravindra Jadeja over disciplined issues during IPL

वॉर्न लिखते है, 'मोहम्मद कैफ ने कुछ ऐसा किया जिसका हल तुरंत करना जरूरी था। जब हम राजस्थान रॉयल टीम के तौर पर होटल पहुंचे तो सभी खिलाड़ी अपने-अपने रूम की चाबी लेकर चले गए।'

उन्होंने बताया, 'कुछ मिनट बाद जब मैं टीम के मालिकों के साथ रिसेप्शन पर बात-चीत कर रहा था तभी कैफ वहां पहुंचे और उन्होंने रिसेप्शनिस्ट से कहा 'मैं कैफ हूं'। 

रिसेप्शनिस्ट ने कहा, 'हां, मैं किस तरह आपकी मदद कर सकता हूं'। कैफ ने फिर से जवाब दिया, 'मैं कैफ हूं'। 

वॉर्न इसके बाद कैफ के पास पहुंचे और उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है उन्हें पता है, आप कौन है, आप क्या चाहते है? 

कैफ ने जवाब दिया, 'हर खिलाड़ी की तरह मुझे भी छोटा कमरा मिला है।' मैंने कहा, 'आप बड़ा कमरा चाहते है या कुछ और।' उन्होंने फिर से वही जवाब दिया मैं कैफ हूं। मैं सीनियर खिलाड़ी हूं, एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हूं, इस लिए मुझे बड़ा कमरा चाहिए।'

वॉर्न ने आगे लिखा, 'मैंने उन्हें कहा कि हर किसी को एक तरह का ही कमरा मिला है। सिर्फ मुझे बड़ा कमरा मिला है क्योंकि मुझे कई लोगों से मुलाकात करनी होती है। इसके बाद कैफ वहां से चले गए।'

उन्होंने कहा, 'मुझे यह समझने में देर नहीं लगा कि सीनियर भारतीय खिलाड़ी खुद को ज्यादा तरजीह मिलने की उम्मीद करते है। इसलिए सबका सम्मान पाने के लिए मुझे सब के लिए एक समान नियम बनाना होगा।'

When Shane Warne burst Ravindra Jadeja over disciplined issues during IPL
- फोटो : getty

उन्होंने मुनाफ की उम्र पर भी मजाक किया। वॉर्न ने जब मुनाफ से उनकी उम्र के बारे में पूछा तो मुनाफ ने उन्हें कहा, 'कप्तान, आप मेरी असली उम्र जानना चाहते है या आईपीएल की उम्र।' 

वॉर्न ने कहा, 'मैं सिर्फ जानना चाहता हूं की आपकी उम्र क्या हैं?'

मुनाफ के जवाब ने वॉर्न को प्रभावित किया। मुनाफ ने कहा, 'मैं 24 का हूं लेकिन मेरी असली उम्र 34 साल है। मैं आपको अपनी आईपीएल उम्र बताउंगा जो 24 हैं क्योंकि मै यहां ज्यादा समय के लिए खेलना चाहता हूं। अगर मै 34 का रहूंगा तो कोई मेरा चयन नहीं करेगा। जितना अधिक संभव हो मैं 30 साल से कम उम्र का रहना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shane Warne burst Ravindra Jadeja over disciplined issues during IPL

वॉर्न ने इस किताब में रविन्द्र जड़ेजा की अनुशासनहीनता का भी जिक्र किया है।

वार्न के मुताबिक, 'जब से हमने खेल को लेकर उसके रवैये और जोश को देखा तब से उसे पसंद करने लगे। उसमे कुछ 'करिश्में' वाली बात थी इसलिए हमने उसे थोड़ी रियायत दे दी लेकिन उसके साथ अनुशासन की समस्या थी जो युवा खिलाड़ियों को गलत मार्ग की ओर ले जाता।'

वॉर्न ने लिखा, 'हम कुछ चीजों को नजरअंदाज कर सकते है लेकिन कोई बार-बार देर से आए ये मंजूर नहीं और जड़ेजा लेटलतीफ थे। स्टेडियम में अभ्यास के लिए होटल से बस सुबह नौ बजे निकल गई लेकिन जडेजा बस में नहीं पहुंचे। वह मैदान भी लेट पहुंचे । वापसी में मैंने बीच रास्ते में बस रूकवाया और लेट आने वाले खिलाड़ी को वहां से पैदल होटल आने को कहा, इस पर एक खिलाड़ी ने चुटकी ली तो मैंने उसे भी यही सजा दी। इसके बाद कोई खिलाड़ी लेट नहीं करता था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed