फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when Rohit Sharma escape wicket At Crucial Position

ग्रीन पार्क में हुआ 'दुर्लभ कारनामा', सबके मुंह से निकली आह

Wed, 14 Oct 2015 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Oct 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
when Rohit Sharma escape wicket At Crucial Position

कानपुर के ग्रीन पार्क से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने कप्तान एबी डीविलियर्स के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 303 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही इस मैदान पर 300 का आंकड़ा छूने वाली वह पहली टीम भी बन गई।

विज्ञापन


इस मैदान पर बड़े स्कोर बनने का रिकॉर्ड नहीं है ऐसे में 304 का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था। भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन की उस जोड़ी  ने किया जो 3 मैचों की टी-20 सीरीज के खेले गए 2 मैच में एक-एक बार रन आउट हो चुके थे। इन्हीं रन आउट के कारण भारत उन मैचों में अच्छी शुरुआत नहीं कर सका।
विज्ञापन


आज के इस मैच में भारत की ओर से विराट कोहली ने 2 बार रन आउट का शानदार प्रयास किया लेकिन लाजवाब प्रदर्शन के बाद उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसी तरह भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी और जीत से 65 रन दूर थी, जबकि क्रीज पर शतकवीर रोहित शर्मा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे थे तो एक ऐसा कारनामा हुआ जिसे देखकर सभी के मुंह से आह निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पारी के 43वें ओवर में हुई 'दुर्लभ' घटना

when Rohit Sharma escape wicket At Crucial Position

यहां जिस कारनामे की बात हो रही है वह हुआ भारतीय पारी के 43वें ओवर की चौथी गेंद पर। यह ओवर तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल डाल रहे थे और ओवर की चौथी गेंद धोनी ने खेला।

धोनी शार्ट लेग की दिशा में गेंद को हल्के हाथ से खेलकर एक रन के लिए दौड़ पड़े जबकि 125 रन पर खेल रहे रोहित शर्मा इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन धोनी जब तक रोहित के कॉल को सुनते आधे क्रीज तक आ गए थे और वह वापस लौटने की स्थिति में नहीं थे उन्हें लगा कि वह रन आउट हो गए। दूसरी ओर रोहित इच्छा नहीं होने के बादजूद दौड़ पड़े।

रोहित क्रीज पर अभी पहुंचे नहीं थे कि क्षेत्ररक्षक फैंगिसो ने डाइव लगाकर गेंद को जल्दी से पकड़ा और गेंद को थ्रो कर दिया लेकिन गेंद के आने तक विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक विकेट से थोड़ा सा आगे निकल गए थे पर गेंद को पकड़ने में कामयाब रहे। रोहित को क्रीज की ओर आता देखकर कॉक हड़बड़ी में आ गए और वह विकेट के करीब पहुंचकर भी गेंद को विकेट की ओर फेंक दिया। लेकिन गेंद विकेट पर नहीं लगी और रोहित अपना विकेट बचाने में सफल रहे।

अफ्रीकी खिलाड़ी इतना आसान रन आउट नहीं छोड़ते इसलिए शतकवीर बल्लेबाज रोहित को बचते देख दर्शकों के मुंह से आह निकल गई। रोहित ने इसके बाद अपनी पारी आगे बढ़ाई और 150 रन पूरे कर लिए। भारत की ओर से अफ्रीकी टीम की ओर से वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी पारी रही। हालांकि भारत को इसका फायदा नहीं हुआ और 5 रन से मैच हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed