जब अंपायर की 'जिद' पर धोनी को उतारने पड़े अपने पैड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात तो हर कोई जानता है कि टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी मैच जीतने के लिए कई प्रयोग करते रहते हैं। शुक्रवार को होली के दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
वेस्टइंडीज के लगातार गिर रहे विकेटों के बीच धोनी चाह रहे थे जल्दी कि कैरिबियाई टीम आउट हो जाए। इसके लिए उन्होंने एक योजना चली।
दरअसल, टीम के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की गेंद काफी स्विंग हो रही थी और अश्विन अपनी गेंदों से कैरिबियाई बल्लेबाजों को छका रहे थे। धोनी ने अश्विन की गेंदों पर विकेट हासिल करने के लिए आजिंक्य रहाणे को चुना।
अंपायर ने नहीं दी एक्स्ट्रा पैड पहनने लाने की इजाजत
महेंद्र सिंह धोनी ने 14वें ओवर में अश्विन को गेंदबाजी की कमान सौंपी। अश्विन की गेंद पिच पर बाउंस कर रही थी। उनकी फिरकी पर कैरिबियाई बल्लेबाजों को छकाने के लिए धोनी ने आजिंक्य रहाणे को सिली मिड ऑफ पर नजदीक खड़ा करने का सोचा।
बल्लेबाज के काफी नजदीक फिल्डिंग करने के लिए रहाणे को पैड की जरूरत थी। इसके लिए धोनी ने अंपायर से एक्स्ट्रा पैड मांगने की इजाजत मांगी, लेकिन अंपायर ने किसी मैदान के बाहर से किसी बाहरी खिलाड़ी या अन्य को पैड लाने की इजाजत नहीं दी।
धोनी हार मानने वालों में से नहीं थे, क्षणिक सोचते हुए उन्होंने तुरंत ही अपने पैड उतार लिए और रहाणे को उन्हें पहनने को कहा। रहाणे पैड पहनकर फील्ड पर लग गए। हालांकि उस ओवर में अश्विन को विकेट नहीं मिला।
ओवर खत्म होने के बाद अंपायर ने धोनी को ड्रेसिंग रूप में जाकर दूसरे पैड लाने की इजाजत दी और उनके स्थान पर कुछ देर के लिए अन्य फिल्डर की इजाजत भी दे दी।