फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when Dhoni keeps without pads against West Indies

जब अंपायर की 'जिद' पर धोनी को उतारने पड़े अपने पैड

Sat, 07 Mar 2015 10:50 AM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
 when Dhoni keeps without pads against West Indies

यह बात तो हर कोई जानता है कि टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी मैच जीतने के लिए कई प्रयोग करते रहते हैं। शुक्रवार को होली के दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लगातार गिर रहे विकेटों के बीच धोनी चाह रहे थे जल्दी कि कैरिबियाई टीम आउट हो जाए। इसके लिए उन्होंने एक योजना चली।

दरअसल, टीम के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की गेंद काफी स्विंग हो रही थी और अश्विन अपनी गेंदों से कैरिबियाई बल्लेबाजों को छका रहे थे। धोनी ने अश्विन की गेंदों पर विकेट हासिल करने के लिए आजिंक्य रहाणे को चुना।

विज्ञापन

अंपायर ने नहीं दी एक्‍स्ट्रा पैड पहनने लाने की इजाजत

 when Dhoni keeps without pads against West Indies

महेंद्र सिंह धोनी ने 14वें ओवर में अश्विन को गेंदबाजी की कमान सौंपी। अश्विन की गेंद पिच पर बाउंस कर रही थी। उनकी फिरकी पर कैरिबियाई बल्लेबाजों को छकाने के लिए धोनी ने आजिंक्य रहाणे को सिली मिड ऑफ पर नजदीक खड़ा करने का सोचा।

बल्लेबाज के काफी नजदीक फिल्‍डिंग करने के लिए रहाणे को पैड की जरूरत थी। इसके लिए धोनी ने अंपायर से एक्‍स्ट्रा पैड मांगने की इजाजत मांगी, लेकिन अंपायर ने किसी मैदान के बाहर से किसी बाहरी खिलाड़ी या अन्य को पैड लाने की इजाजत नहीं दी।

धोनी हार मानने वालों में से नहीं थे, क्षणिक सोचते हुए उन्होंने तुरंत ही अपने पैड उतार लिए और रहाणे को उन्हें पहनने को कहा। रहाणे पैड पहनकर फील्ड पर लग गए। हालांकि उस ओवर में अश्विन को विकेट नहीं मिला।

ओवर खत्म होने के बाद अंपायर ने धोनी को ड्रेसिंग रूप में जाकर दूसरे पैड लाने की इजाजत दी और उनके स्‍थान पर कुछ देर के लिए अन्य फिल्डर की इजाजत भी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed