फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   What makes Virat Kohli special, Why virat kohli is different from other cricketers

आखिर विराट कोहली की कौन सी बात उन्हें दूसरे क्रिकेटर्स से अलग बनाती है?

Sun, 10 Mar 2019 07:59 AM IST
Mukesh Jha अंशुल तलमले, नई दिल्ली
अंशुल तलमले, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 10 Mar 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
What makes Virat Kohli special, Why virat kohli is different from other cricketers

विश्व क्रिकेट के अलग-अलग दौर में अलग-अलग खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। कभी सर डॉन ब्रैडमेन ने अपने बल्ले से कामयाबी की नई इबारत लिखी तो कभी सर विवियन रिचर्ड्स इस खेल को बुलंदियों तक पहुंचाते रहे।

विज्ञापन


इसके बाद भी गावस्कर से लेकर तेंदुलकर तक सभी ने जो शोहरत पाई अब उसी राह पर मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली सरपट भाग रहे हैं।

कई पूर्व दिग्गज इस बात को मान चुके हैं कि दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग विराट को बल्लेबाजी करते देखना है। उच्च तकनीक, बेहतरीन शॉट चयन और गजब की आक्रामकता के साथ अद्भुत संयम कोहली को 'विराट' बनाता हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैच की घरेलू वन-डे सीरीज में दो लगातार शतक के साथ (44+116+123) 283 रन बना चुके इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों इतनी जल्दी उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रन नहीं रिकॉर्ड मशीन बने कोहली

What makes Virat Kohli special, Why virat kohli is different from other cricketers

रांची में खेले गए तीसरे वन-डे में एक ओर से जहां विशाल लक्ष्य के आगे तमाम दिग्गज घुटने टेकते नजर आए तो दूसरी ओर कोहली किसी योद्धा की तरह अकेले लड़ते रहे। 

95 गेंदों में 123 रन की अपनी पारी के दौरान वे जब तक पिच पर रहे कंगारुओं पर दबाव बना रहा। पहले धोनी के साथ 59 रन की साझेदारी की फिर केदार जाधव के साथ 88 रन जोड़े तो बाद में विजय शंकर के साथ तेज 45 रन बनाए।

इस दौरान विराट ने कप्तान के तौर पर सबसे तेज 4 हजार रन पूरे किए। इससे पहले सबसे तेज हजार, दो हजार और तीन हजार रन भी दिल्ली के इस खिलाड़ी के ही नाम थे।

सचिन तेंदुलकर ने जहां 41 शतक बनाने के लिए 369 पारियां खेली थी तो विराट ने केवल 217 पारियों में ही यह कमाल कर लिया। विराट जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि वे 'भगवान' के 49 शतकों का रिकॉर्ड इसी साल ही तोड़ दें।

कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां शतक था। भारत में 19वां। एशिया में 28वां और बतौर कप्तान 19वां। 2017 से अबतक यह खिलाड़ी 15 वन-डे शतक लगा चुका है, जबकि इस दौरान पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम मिलकर इतने शतक लगा पाई। पाक ने 14, बांग्लादेश ने 13 और विंडीज के खाते में 12 शतक ही आ पाए।

विराट में आखिर क्या खास है?

What makes Virat Kohli special, Why virat kohli is different from other cricketers

साधना में लीन किसी साधु की तरह सिर्फ अपने खेल में ध्यान देकर दुनिया की परवाह न करने वाले विराट की सफलता कुंजी क्या है? टीम इंडिया के सहायक कोच संजय बांगड़ मानते हैं कि विराट कोहली खुद को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास करते रहते हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है। लगातार बेहतर की चाह ही है जो कप्तान विराट कोहली को सबसे अलग बनाती है। इसी वजह से कोहली इस दौर के अन्य खिलाड़ियों से काफी आगे भी हैं।

एथलीट की तरह ट्रेनिंग करो, न्यूट्रिनिस्ट की तरह खाओ, बच्चे की तरह नींद लो और चैंपियन की तरह खेलो- यह वो मंत्र है जिसका विराट न सिर्फ खुद अनुसरण करते हैं बल्कि टीम को इसी फॉर्मूले पर चलना सीखा रहे हैं। 

कभी खाने के शौकिन रहे विराट आज दुनिया के सबसे फिट प्लेयर्स में से एक हैं। उन्होंने न केवल खुद की फिटनेस पर काम किया बल्कि साथी प्लेयर्स को भी इसके लिए प्रेरित किया। एक दौर था जब भारतीय टीम अपनी फिल्डिंग के लिए बदनाम थी। आज मैन इन ब्लूज की गिनती विश्वस्तरीय फिल्डर्स में होती है।
 
नि:संदेह विराट एक महान खिलाड़ी बन चुके हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर मैदान पर या उसके बाहर लिए गए फैसले हमेशा से लोगों को चौंकाते रहे हैं। विराट ने कई बार प्लेइंग इलेवन और कॉम्बिनेशन से एक्सपर्ट्स तक को हैरान कर दिया। वे लगातार अलग-अलग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे। इसे लेकर आलोचना हुई, लेकिन आज नतीजा सभी के सामने हैं, विश्व कप को लेकर अब इस टीम के पास इतने लायक खिलाड़ी हैं जो भारत की काबिलियत को ही दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed