{"_id":"5b1e419f4f1c1b6d4d8b5ce4","slug":"what-is-the-yo-yo-beep-test-that-became-the-reason-for-sanju-samson-ouster-from-the-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजू सैमसन अकेले नहीं युवराज-रैना की भी बलि ले चुका है 'यो-यो', जानिए इस टेस्ट के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संजू सैमसन अकेले नहीं युवराज-रैना की भी बलि ले चुका है 'यो-यो', जानिए इस टेस्ट के बारे में सबकुछ
Mon, 11 Jun 2018 07:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL-11 में धूम मचाने वाले केरल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंडिया 'ए' टीम के लिए चुना गया था। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया का यह यंग ब्रिगेड शनिवार को दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गई। मगर संजू सैमसन टीम के साथ नहीं गए। उनके नहीं जाने की वजह उस वक्त पता नहीं चल सकी थी। मगर अब 23 वर्षीय इस बल्लेबाज के लिए बुरी खबर आ रही है।
2 of 8
सूत्रों की माने तो बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में 3 दिन पहले इंग्लैंड जाने वाली टीम के हुए यो-यो टेस्ट में संजू फेल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संजू सैमसन 16.1 का स्कोर करने में नाकाम रहे, जिसे भारतीय टीम ने टीम में आने के लिए बेंचमार्क बना रखा है। शायद यही वजह रही कि BCCI ने उन्हें इंग्लैंड दौरे पर ले जाने से साफ इनकार कर दिया।
3 of 8
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी क्रिकेटर के करियर के लिए 'यो-यो' टेस्ट काल बनकर आया हो। इसके पहले जब अगस्त 2017 में श्रीलंका दौरे के लिए वनडे सीरीज का ऐलान हुआ था तब शानदार फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह और सुरेश रैना को भी 'यो-यो' पास न कर पाने के चलते टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद से भारतीय टीम इस टेस्ट पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे पहले तक यह केवल एक पारंपरिक बीप टेस्ट ही हुआ करता था और इसमें खिलाड़ी के स्कोर को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। ऐसे में सभी क्रिकेटप्रेमी के जेहन में यह सवाल कौंध रहा होगा कि आखिर यह 'यो-यो' किस बला का नाम है?
अगली स्लाइड में जानिए इस टेस्ट के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
आखिर क्या है यो-यो टेस्ट?
5 of 8
आखिर क्या है यो-यो टेस्ट?
फुटबाल,रग्बी जैसे खेलों में जहां दमखम की अपेक्षाकृत ज्यादा जरूरत पड़ती है, ऐसे खेलों में यह टेस्ट पहले से होता आ रहा है। यो-यो टेस्ट में कई 'कोन्स' की मदद से 20 मीटर की दूरी पर दो पंक्तियां बनाई जाती हैं। खिलाड़ी रेखा के पीछे अपना पांव रखकर शुरुआत करता है और निर्देश मिलते ही दौड़ना शुरू करता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।