फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Women vs New Zealand Women T20 World cup 2nd Semi Final match report analysis

Women's T20 WC: वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, अब खिताबी मैच में दक्षिण अफ्रीका से सामना

Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
सार

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
West Indies Women vs New Zealand Women T20 World cup 2nd Semi Final match report analysis
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

न्यूजीलैंड ने एक बार फिर गेंदबाजों के दम पर कम स्कोर का सफलतापूर्क बचाव किया और वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में हराकर महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा जिसने गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2010 के बाद से न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से डियांड्रा डॉटिन ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी प्रभाव छोड़ा और 22 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 33 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। न्यूजीलैंड की ओर से ईडन कार्सन ने तीन विकेट लिए, जबकि अमेलिया कैर को दो तथा फ्रान जोनास, लिया ताहुहू और सूजी बेट्स को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉटिन की मेहनत गई बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और उसने 51 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। डॉटिन हालांकि, टिकी रहीं और उन्होंने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, अमेलिया ने डॉटिन को आउट कर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया। डॉटिन के अलावा वेस्टइंडीज का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और उसका सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी रही फ्लॉप 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यूजीलैंड का फैसला गलत साबित हुआ और उसकी आधी टीम 98 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड के लिए जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। बेट्स ने 26 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे, लेकिन उस मैच में भी टीम ने गेंदबाजों के दम पर जीत दर्ज की थी और सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। एक बार फिर गेंदबाज ही न्यूजीलैंड टीम को मुश्किल से उबारने में सफल रहे। वेस्टइंडीज के लिए डॉटिन ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि एफी फ्लेचर को दो विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed