फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs Zimbabwe Second test: WI did strong start in first innings

ZIMvWI दूसरा टेस्ट: जिंबाब्वे के 326 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की ठोस शुरुआत 

Tue, 31 Oct 2017 01:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 31 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
west indies vs Zimbabwe Second test: WI did strong start in first innings
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : icc
बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। कायरन पॉवेल 43 और नाइट वाचमैन देवेन्द्र बिशू खाता खोले बगैर क्रीज पर हैं। इससे पहले मेजबान जिम्बाब्वे की पहली पारी 326 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम अभी पहली पारी के आधार पर 248 रन पीछे है।
विज्ञापन


इससे पहले जिंबाब्वे ने कल के स्कोर 4 विकेट पर 169 रन से आगे खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। मसाकाद्जा की 147 रन की शानदार शतकीय और  सिकंदर रजा की 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटते ही जिंबाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 248 रन हो गया। इसके बाद जिम्बाब्वे के किसी भी खिलाड़ी को पिच पर पांव जमाने का मौका नहीं मिला और तू चल मैं आया की तर्ज पर एक-एक कर सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। जिंबाब्वे की पूरी पारी  326 रनों पर समाप्त हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमर रोच ने 3, देवेन्द्र बिशू और गैब्रियल ने 2-2 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाज करने उतरी वेस्टइंडीज ने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की। ओपनर ब्रेथवेट (32) और पॉवेल (43*) ने पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इसके बाद दिन के अंतिम 15 मिनट में ब्रेथवेट कैच क्रीमर की गेंद पर मसाकाद्जा ने लपक लिया। पहला विकेट गंवाने के बाद देवेन्द्र बिशू को नाइट वाचमैन के रूप में भेजा गया और स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 78/1 का स्कोर खड़ा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed