फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies vs India Match Preview Third ODI

सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, विंडीज के खिलाफ आखिरी वन-डे आज

Wed, 14 Aug 2019 06:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 14 Aug 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
West Indies vs India Match Preview Third ODI
वेस्टइंडीज बनाम भारत - फोटो : social Media

विश्व कप में लगी चोट के बाद वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला चार मैचों से मौन है। भारतीय टीम बुधवार को जब यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में एक और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने को बेताब होगा।

विज्ञापन


धवन ने टी-20 सीरीज के तीन मैचों में क्रमश: 1, 23 और तीन रन की पारियां खेलने वाले धवन दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ दो रन बना पाए थे।  जिससे चोट के बाद उनकी वापसी अच्छी नहीं रही। धवन को अंदर आती गेंद पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दो बार तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने आउट किया।
विज्ञापन


धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऐसे में वह अपने कैरेबियाई दौरे का अंत यादगार पारी खेलकर करना चाहेंगे। भारतीय टीम में चौथे नंबर पर जगह पक्की करने को लेकर कई बल्लेबाजों के बीच रस्साकशी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में शानदार पारी खेलकर ऋ षभ पंत पर दबाव बढ़ा दिया है। पंत को टीम प्रबंधन विशेषकर कप्तान विराट कोहली का समर्थन हासिल है लेकिन उनकी लगातार विफलता और दूसरे वनडे में अय्यर की 68 गेंद में 71 रन की पारी से चीजें बदल गई हैं। आक्रामक अंदाज में खेलने वाले पंत ने कई मौकों पर अपना विकेट गंवाया है। कोई भी टीम इस महत्वपूर्ण स्थान पर धैर्यवान बल्लेबाज को उतारना चाहेगी।

 

शमी की जगह मिल सकता है सैनी को मौका 

West Indies vs India Match Preview Third ODI
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे वनडे में 125 गेंद में 120 रन की पारी खेलने वाले कप्तान कोहली भी अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। धवन, रोहित शर्मा और पंत के जल्द आउट होने के बाद कोहली ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संवारा था।

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में आठ ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। यह तेज गेंदबाज अपने इस शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा। पेस बैटरी में भुवनेश्वर जोड़ीदार मोहम्मद शमी (2/39) और कुलदीप यादव (2/59) ने भी दो-दो विकेट चटकाए थे।

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप हालांकि रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अक्सर विजयी एकादश में बदलाव नहीं किया जाता लेकिन कोहली अंतिम वनडे में शमी को आराम देकर नवदीप सैनी को मौका दे सकते हैं।

विंडीज की उम्मीद होप और पूरन पर 

West Indies vs India Match Preview Third ODI
शाई होप

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतकर सीरीज बराबर करने के लिए बेताब होगी। भारत को हराने के लिए हालांकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। टीम के पास शाई होप, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन जैसे प्रतिभावान बल्लेबाज हैं लेकिन इन्हें उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें एंटीगा के नार्थ साउंड में 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेंगी।

टीमें इस प्रकार हैं : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जान कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेतमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पाल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थामस और केमार रोच। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed