फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs india 2nd test day 4 live updates icc world test championship

दूसरे टेस्ट में इंडिया ने विंडीज को 275 रन से हराया, टेस्ट चैंपियनशिप की पहली सीरीज में क्लीन स्वीप

Tue, 03 Sep 2019 04:13 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Sep 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
west indies vs india 2nd test day 4 live updates icc world test championship
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज और भारत के बीच जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत ने चौथे दिन ही विंडीज को 257 रन से हराकर टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज बेहद ही शानदार तरीके से किया है।वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में कभी भी टीम इंडिया पर हावी नहीं हो पाई।

विज्ञापन


सोमवार को टेस्ट मैच का चौथा दिन था, जिसमें भारत को जीत के लिए कुल 8 विकेट चाहिए थे। भारत ने चायकाल से ठीक दस ओवर पहले वेस्टइंडीज की टीम के सभी विकेट गिरा दिए और मैच जीत लिया। भारतीय टीम ने इससे पहले इस दौरे पर मेजबान कैरेबियाई टीम को टी-20 (3-0) और वनडे सीरीज (2-0) में भी क्लीन स्वीप किया था।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम 210 रन पर सिमट गई, ब्रुक्स ने दबाव में पाचासा जड़ा और एक छोर को संभाले रखा, लेकिन और कोई भी विंडीज का बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका और जेसन होल्डर की कप्तानी वाली टीम बड़े अंतर से दूसरा टेस्ट मैच भी हार गई।

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा।

दूसरे दिन हनुमा विहारी ने इशांत शर्मा के साथ मिलकर 112 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। विहारी अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा और इशांत ने अर्धशतक। 416 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 117 रन पर ही सिमटी गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 299 रन की बढ़त मिली।

बुमराह की हैट्रिक

विंडीज की पहली पारी को जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से तहस-नहस कर दिया। बुमराह ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। विंडीज पारी के आठवें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेज को पवेलियन लौैटाकर टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने अपनी पहली हैट्रिक पूरी की।

भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 168 रन पर घोषित की अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने शानदार पचासा बनाया और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है और विंडीज की दूसरी पारी चौथे दिन ही अपनी 210 रन पर सिमट गई। भारत ने इस मैचको 257 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

दूूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों ने गेंद से कमाल दिखाया। रवींद्र जडेजा और बुमराह ने चार-चार विकेट चटकाए, इशांत ने तीन और शमी ने दो विकेट चटकाए। इस मैच में बुमराह ने कुल 10 विकेट अपने नमा किए। सीरीज के साथ ही भारत ने टेस्ट विश्व चैंपियन का आगाज शानदार किया है और अब उसके 120 अंक हो गए हैं। हनुमा विहारी को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि,

एक बार फिर आसान जीत। हमने अच्छा क्रिकेट खेला और उस तरह के नतीजे हासिल किए जो एक टीम के रूप में महत्वपूर्ण हैं। कुछ सत्र में हम दबाव में थे। बल्लेबाजी करते हुए कुछ समय मुश्किल स्थिति में थे लेकिन लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया।



वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि,

बेशक हम इससे निराश हैं। किसी भी मैच में हम अपना संपूर्ण खेल नहीं दिखा पाए। बल्लेबाजी में काफी समस्या है। हमें बड़े स्कोर बनाने होंगे और मुश्किल लम्हों का डटकर सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed