फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies to host 2018 Womens World T20

साल 2018 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा वेस्टइंडीज

Tue, 23 Jan 2018 02:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
West Indies to host 2018 Womens World T20
वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज साल 2018 में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मेजबानी करेगा। इस साल का महिला टी-20 वर्ल्ड कप 9 से 24 नवंबर तक एंटीगा और बारबुडा, गयाना और सेंट लूसिया में खेला जाएगा। मेजबान वेस्टइंडीज 2016 में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर चैंपियन बनी थी और इस बार भी खिताब जीतने की पूरी कोशिश में रहेगी। मालूम हो कि कैरेबियाई टीम ने 2007 वर्ल्ड कप और 2010 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पिछले साल आईसीसी टी-20 टीम की कप्तान चुनी गई स्टेफनी टेलर एक बार फिर वेस्टइंडीज की कमान संभालने की जिम्मेदारी दे सकती हैं। तीनों जगहों का चयन वेस्ट इंडीज क्रिकेट द्वारा बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया और आईसीसी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक राउंड मैचों का आयोजन गुयाना नेशनल स्टेडियम और सेंट लूसिया के डेरेन सैमी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जबकि एंटीगुआ के  सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम और बारबुडा में दो सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, 'वेस्टइंडीज की टीम गत चैंपियन है और मुझे इसमें कोई शक नहीं कि वे बेहतरीन मेजबान साबित होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मेजबान वेस्टइंडीज के अलावा इसमें ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका नजर आएंगे। बाकी दो जगह बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, युगांडा या संयुक्त अरब अमीरात में से मिलेगी। ये सभी 3-14 जुलाई तक नीदरलैंड्स में टी-20 क्वालिफायर खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed