फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies power-hitter Andre Russell Picks Best Moment For West Indies Ahead Of Retirement

Andre Russell: संन्यास से पहले रसेल ने अपनी इस पारी को बताया सर्वश्रेष्ठ पल, भारत के खिलाफ मचाया था धमाल

Sat, 19 Jul 2025 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Jul 2025 07:54 PM IST
सार

रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं। वह दूसरे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन
West Indies power-hitter Andre Russell Picks Best Moment For West Indies Ahead Of Retirement
आंद्रे रसेल (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंजर आंद्रे रसेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं और उन्होंने इससे पहले बताया कि उनका सर्वश्रेष्ठ पल कौन सा रहा है। रसेल ने भारत के खिलाफ 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में खेली अपनी पारी को सर्वश्रेष्ठ पल बताया है। मुंबई में खेले गए उस मैच में 193 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को जब 41 गेंदों पर 77 रन बनाने थे, तब रसेल बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। 
विज्ञापन

2016 में सेमीफाइनल में खेली थी शानदार पारी
रसेल ने 20 गेंदों पर 33 रन बनाए थे और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को हराकर वेस्टइंडीज को फाइनल में पहुंचाया था। रसेल ने कहा, मेरे सर्वश्रेष्ठ पल 2016 टी20 विश्व कप रहा जहां सेमीफाइनल में भारत को हराया था। भारत में सेमीफाइनल में 190 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जबकि दर्शक केवल भारत का समर्थन कर रहे थे, पहले से ही थोड़ा दबाव था। लेकिन विकेट बहुत अच्छा था, इसलिए चेंजिंग रूम में हमारा आत्मविश्वास और जो बल्लेबाज बचे थे, उससे मुझे मैदान पर जाकर अपनी भूमिका निभाने की आजादी और आत्मविश्वास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने इसके बाद फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। वेस्टइंडीज की यह चार वर्षों में दूसरी ट्रॉफी थी। रसेल दोनों बार वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप की खिताबी जीत का हिस्सा रहे हैं। रसेल ने कहा, जाहिर है, दो विश्व कप, यह एक अलग ही अहसास है। आप सोते हैं, फाइनल के बाद वाली सुबह उठते हैं और आपको अहसास होता है कि आप सिर्फ दो घंटे ही सोए हैं, लेकिन आप अच्छी तरह से आराम महसूस करते हैं क्योंकि आप बस यह देखना चाहते हैं कि इंटरनेट पर क्या चल रहा है, आप उन सभी यादों और उन सभी अच्छी टिप्पणियों को देखना चाहते हैं। तो ये वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए दो सबसे अहम पल हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद लेंगे संन्यास
रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं। वह दूसरे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ये दोनों टी20 मैच उनके घरेलू मैदान, जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed