फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies beat England in second test match at north sound

WIvENG: तीसरे ही दिन इंग्लैंड ने विंडीज के सामने टेके घुटने, गंवाई सीरीज

Sun, 03 Feb 2019 10:23 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: Sumit kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
West Indies beat England in second test match at north sound
तेज गेंदबाज केमार रोच और कप्तान जैसन होल्डर ने फिर से इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त करके वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन शनिवार को यहां दस विकेट से बड़ी जीत दिलायी। वेस्टइंडीज ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली। उसने बारबाडोस में पहले टेस्ट मैच में भी 381 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच अगले शनिवार से सेंट लूसिया में खेला जाएगा।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने डेरेन ब्रावो की 50 रन की धीमी लेकिन उपयोगी पारी की मदद से अपनी पहली पारी में 306 रन बनाकर 119 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 187 रन बनाने वाले इंग्लैंड की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी नाकाम रही और उसकी पूरी टीम 132 रन पर ढेर हो गयी। रोच और होल्डर दोनों ने चार- चार विकेट लिए।
विज्ञापन


इस तरह से वेस्टइंडीज को 14 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (नाबाद पांच) और जॉन कैंपबेल (नाबाद 11) ने केवल 2.1 ओवर में अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कैंपबेल ने जेम्स एंडरसन पर मिडविकेट पर विजयी छक्का लगाया और स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 1994 के बाद पहला अवसर है जबकि कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को लगातार टेस्ट मैचों में हराया। होल्डर ने बाद में कहा, 'हम जीत के लिए भूखे हैं। यह टीम पिछले कुछ समय से एक साथ है ओर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हमने पिछले साल का अंत जिस तरह से किया था वह निराशाजनक था और हर कोई चीजों को बदलने के लिए प्रतिबद्ध था।'

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा, 'यह निराशाजनक है। हमें फिर से करारी शिकस्त मिली और इसे पचा पाना बहुत मुश्किल है। गेंदबाजी में हमने कड़ी मेहनत की लेकिन 200 से कम स्कोर बनाने पर आप जीत दर्ज नहीं कर सकते।'

मैन ऑफ द मैच रोच (52 रन देकर चार और मैच में 82 रन देकर आठ विकेट) और होल्डर (43 रन देकर चार) ने इंग्लैंड की पारी समेटने में अहम भूमिका निभायी लेकिन उनके साथी तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता है।


जोसेफ ने सुबह अपनी मां शेरोन के निधन के बावजूद खेलना जारी रखा और 12 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने रूट और सलामी बल्लेबाज जो डेनली के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed