{"_id":"3f5ba632-75e2-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"west-indies-beat-australia-in-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते टी20 में विंडीज ने कंगारूओं को धोया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इकलौते टी20 में विंडीज ने कंगारूओं को धोया
ब्रिस्बेन/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज में शर्मनाक हार के बाद वेस्ट इंडीज ने जोरदार पलटवार करते हुए एक मात्र टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने छह विकेट के नुकसान पर 191 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज की इस जीत में कीरेन पोलार्ड का ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा। कीरेन पोलार्ड ने पहले 17 गेंद पर 26 रन बनाए फिर तीन विकेट भी झटके। जानसन चार्ल्स (35 गेंद पर 57 रन) ने अर्धशतक जमाया जबकि डेरेन ब्रावो (27 गेंद पर 32) आंद्रे रसेल (11 गेंद पर नाबाद 23 रन) और डेरेन सैमी (7 गेंद पर 20 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। घातक बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओरसे जेम्स फाकनर ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम वोगेस ने 33 गेंद पर 51 रन की पारी खेली लेकिन ब्रैड हैडिन (22) और शान मार्श (21) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। बाकी बल्लेबाजों को भी पोलार्ड और सुनील नारायण (19 रन देकर दो विकेट) को खेलने में परेशानी हुई। अपना पहला मैच खेल रहे नाथन कोल्टर नील और बेन रोहरर ने 16-16 रन बनाये। इनके अलावा जोश हाजेलवुड का भी यह पहला मैच था।
विज्ञापन