{"_id":"61a1bfa75dc2af4da41afe2c","slug":"west-indies-announced-team-for-limited-overs-series-against-pakistan-these-new-players-justin-greaves-shamarh-brook-gudakesh-motie-and-odean-smith-got-place-for-odi-and-t20i-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित की टीम, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित की टीम, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका
Sat, 27 Nov 2021 10:48 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:48 AM IST
सार
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच 13 दिसंबर से सीरीज का आगाज होगा। विंडीज क्रिकेट द्वारा घोषित की गई टीम में कई नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज को देखते हुए वनडे और टी-20 टीम का एलान कर दिया। अगले महीने कैरेबियन टीम पाकिस्तान दौरान पर तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने जाएगी। दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी। जिसका पहला मुकाबला 13 दिसंबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। कीरोन पोलार्ड टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
दोनों सीरीज के लिए टीम में नए खिलाड़ियों को मौका
पाकिस्तान दौरे के लिए सीमित ओवरों की सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। एकदिवसीय सीरीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स, शमराह ब्रूक्स और बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती और तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ को नए खिलाड़ी के तौर पर वनडे टीम में जगह मिली है। इसके अलावा मोती को टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है उनके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डोमिनिक ड्रेक्स को भी मौका दिया गया है। टी-20 विश्व कप के दौरान गुडाकेश मोती रिजर्व खिलाड़ी के दौर पर टीम में शामिल थे। वहीं, ड्रेक्स और स्मिथ को नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ थे।
विज्ञापन
निजी कारणों के चलते कई खिलाड़ी दौरे से बाहर
वर्कलोड को देखते हुए विंडीज क्रिकेट ने पू्र्व कप्तान और धांसू ऑलराउंडर जेसन होल्डर को आराम दिया है। वही, इस सीरीज में आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस, एविन लुईस, शिमरॉन हेटमायर निजी कारणों के चलते नहीं खेल रहे हैं। जबकि फैबियान एलन और ओबेड मैकॉय चोटिल हैं।
विज्ञापन
वनडे टीम- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), डारेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, निकोलस पूरन, रेमन रीफर, रोमन शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।
टी20 टीम- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), डारेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल, डोमिनिक ड्रेक्स, शाई होप, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।