{"_id":"60f24d6e8ebc3e10643ac828","slug":"west-indie-beat-australia-by-16-runs-in-5th-t-20i-match-evin-lewis-player-of-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs AUS: पांचवें टी-20 में चमके इविन लुइस, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 4-1 से जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs AUS: पांचवें टी-20 में चमके इविन लुइस, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 4-1 से जीती सीरीज
Sat, 17 Jul 2021 08:54 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:54 AM IST
सार
मेजबान वेस्टइंडीज ने पांचवें और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ कैरबियन टीम ने टी-20 सीरीज में कंगारू टीम के विरुद्ध 4-1 से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज को मैच जिताने इविन लुइस का खास योगदान रहा।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पांच टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में कैबियन टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को खेल के क्षेत्र में पीछे छोड़ दिया। कैरेबियाई टीम को मैच जिताने में धांसू बल्लेबाज इविन लुइस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बल्लेाजी के चलते वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में 8 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बना पार्ई। वेस्टइंडीज की टीम इस टी-20 सीरीज में कंगारुओं को 4-1 से पटखनी देने में सफल रही।
विज्ञापन
सेंट लूसिया में खेले गए इस आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। पारी का आगाज करने उतरे विंडीज सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर और इविन लुइस ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। प्लेचर 12 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल तेज-तर्रार 21 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मैदान पर उतरे लिंडल सिमंस भी 21 रन बनाकर चलते बने। जिस समय विंडीज टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो रहे थे। ऐसे में इविन लुइस ने एक छोर पर टिककर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कत्लेआम करना जारी रखा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए।
विज्ञापन
निकोलस पूरन ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। जबकि आंद्रे रसेल, फाबियन एलन सस्ते में आउट हुए। इस तरह कैरेबियन टीम ने अपनी पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 199 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एंड्रयू टॉय ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 9 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज जोस फिलिप बगैर खाता खोले आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी मिशेल मार्श ने कप्तान अरोन फिंच के साथ कंगारू पारी को आगे बढ़ाया। मार्श ने दरम्यान आक्रामक रुख अख्तियार किया और 15 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फिंच ने 34 रनों की पारी खेली।
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मध्यक्रम में अगर नजर डाली जाए तो मोइसेस हेनरिक्स 21, एलेक्स कैरी 9, मैथ्यू वेड 26, एंड्रयू टॉय 15 रन बना पाए। इस तरह कंगारू टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बना पाई। कैरबियन टीम की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शेल्डन कॉट्रेल और आंद्रे रसेल ने 3-3 विकेट लिए। 79 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले इविन लुइस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वहीं पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हेडन वाल्श को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।