{"_id":"2cf5cf579425a4b4c0a247c0823333e6","slug":"we-would-clinch-series-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं की दहाड़, नागपुर में मार लेंगे बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं की दहाड़, नागपुर में मार लेंगे बाजी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिनर जेवियर डोहर्टी ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज बुधवार को ही अपने नाम करना चाहती है।
विज्ञापन
नागपुर में दोनों देशों के बीच सीरीज का छठवां मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। सात मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है जबकि पिछले लगातार दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए।
विज्ञापन
डोहर्टी ने कहा, "हम यहां इस मैच को जीतने आए हैं और 02 नवंबर को बंगलूरू में खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच तक सीरीज जीतने का इंतजार नहीं करना चाहते।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मेजबान भारत सीरीज में अपनी उम्मीदें बचाए रखने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। अभी तक सीरीज में दोनों टीमों ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है।"
जेवियर डोहर्टी ने कहा कि जहां तक गेंदबाजों की बात है तो यह सीरीज दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए मुश्किल रही है खासतौर पर नए वनडे नियमों के कारण। लेकिन दर्शकों के नजरिए से देखे तो उन्हें ज्यादा चौके और छक्के देखने को मिल रहे हैं।
उनके अनुसार, सीरीज में 350 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया गया और मुझे पूरा यकीन है कि जल्द ही हम 400 रन का लक्ष्य हासिल करता हुए देखेंगे।