{"_id":"15fa2ac6-7456-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"we-will-put-up-a-good-fight-against-australia-says-abhinav-mukund","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे उस्तादों से मिलेगी कंगारूओं को कड़ी टक्कर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
छोटे उस्तादों से मिलेगी कंगारूओं को कड़ी टक्कर?
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के कप्तान अभिनव मुकुंद ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच में उनकी टीम विपक्षियों को कड़ी टक्कर देगी। मुकुंद ने कहा, ‘मेरा मानना है कि किसी भी टीम के खिलाफ अच्छा प्रभाव डालना अहम होता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम उन्हें एक अच्छा मैच देंगे लेकिन साथ ही हम भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि यह हमारे कैरियर के लिए बढ़िया होगा। हमारे लिए यह एक पूरे मैच की तरह से है। हालांकि यह दुखद है कि यह सिर्फ दो दिवसीय मैच है। पिछली बार हम इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे और हम अच्छा प्रदर्शन किया था।’ वे
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ होने वाले पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और उपकप्तान शेन वाटसन के अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड टीम की कमान संभालेंगे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वन-डे सीरीज के कारण अभी कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत नहीं आए हैं। वेड ने कहा, ‘अभी हमारे बड़े स्कोर खड़ा करने वाले खिलाड़ी यहां नहीं हैं इसलिए पहले अभ्यास मैच के लिए हमने सिर्फ 11 खिलाड़ी जुटाए हैं।’
विज्ञापन