{"_id":"68809229b215332f870ce73d","slug":"we-will-have-to-start-afresh-for-womens-world-cup-said-harmanpreet-after-winning-odi-series-vs-england-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: 'विश्व कप के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी', इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद बोलीं हरमनप्रीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: 'विश्व कप के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी', इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद बोलीं हरमनप्रीत
Wed, 23 Jul 2025 01:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट (डरहम)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट (डरहम)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:11 PM IST
सार
भारत अब 14 सितंबर से घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इसके बाद 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका में महिला वनडे विश्व कप खेला जाएगा।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में जीत से वनडे विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ा होगा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम को स्वदेश लौटने पर इस वैश्विक प्रतियोगिता के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जमाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को 13 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले उसने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत अब 14 सितंबर से घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इसके बाद 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका में महिला वनडे विश्व कप खेला जाएगा। तीसरे मैच और सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई हरमनप्रीत ने कहा, 'हर मैच और हर परिस्थिति अलग होती है। आज परिस्थितियां बिल्कुल भिन्न थीं, पिच भी अलग थी, माहौल भी अलग था, लेकिन घरेलू मैदान पर परिस्थितियां भिन्न होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जब भी आपको जीत मिलती है तो आपकी मानसिकता सकारात्मक हो जाती है। इस तरह की चीज आपको अच्छी स्थिति में रखती हैं, लेकिन जब भी आप अगला मैच खेल रहे हों, तो आपको हमेशा पहली गेंद से ही शुरुआत करनी होती है और मुझे लगता है कि इस सीरीज से निश्चित रूप से हमारा मनोबल बढ़ेगा। लेकिन जब हम स्वदेश लौटेंगे तो हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।'
भारतीय कप्तान ने इस जीत का श्रेय टीम की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम पिछले कई वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही है जिसका असर अब परिणाम में नजर आ रहा है। मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि हमारे खिलाड़ी आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रही हैं तथा अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रही हैं।'