हसीन जहां के वकील ने शमी को पाक साफ ठहराए जाने पर उठाए सवाल, BCCI ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों से गुरुवार को बरी कर दिया। इसके अलावा उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-बी में शामिल कर लिया।
इस फैसले के बाद हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा, 'मेरे क्लाइंट के आरोप मैच फिक्सिंग को लेकर नहीं थे। मैं बीसीसीआई के इस फैसले पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं बस उस आधार और पैरामीटर के बारे में जानना चाहता हूं, जो बीसीसीआई ने इस जांच में इस्तेमाल किए थे।'
My client's allegation was never about match fixing. I cannot raise any allegation on BCCI, but I want to know on what basis and parameters was BCCI's investigation based on: Zakir Hussain, Hasin Jahan's lawyer on clean chit to #MohammedShami pic.twitter.com/ke98mhoqnd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 22, 2018
वहीं, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिक करते हुए कहा, 'हमें यकीन था कि मोहम्मद शमी पूरी तरह से साफ पाक होकर लौटेंगे। हमें यह भी उम्मीद थी कि वह आईपीएल खेलेंगे और इसके साख ही वह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी जाएंगे। मुझे यकीन है वह अब और भी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर लौटेंगे।'
We were confident that #MohammedShami will come out clean and we wish him for IPL and and the England tour. Also, I feel he will now come with more confidence: CK Khanna, BCCI Acting President pic.twitter.com/GiVN7QsX2J
— ANI (@ANI) March 22, 2018
बता दें कि शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट कर रही थी। इस यूनिट के अक्ष्यक्ष नीरज कुमार ने गुरुवार को अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासकों की समिति (सीओए) को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों को बेबुनियाद ठहराया गया है।
गौरतलब है कि हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से पैसे लिए हैं। इसके अलावा हसीन ने कोलकाता पुलिस में शमी के खिलाफ आईपीसी 498A (अत्याचार), 323, 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 328 (जहर खुरानी), 34 (कॉमन इंटेंशन) जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई हुई है। अभी यह मामला पुलिस की जांच के समक्ष विचाराधीन है और जांच रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है।