{"_id":"b214f54c-7f84-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"we-still-have-not-dismissed-said-henriques","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी हम ऑलआउट नहीं हुए हैं: हेनरिक्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभी हम ऑलआउट नहीं हुए हैं: हेनरिक्स
चेन्नई/खेल डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैरियर के अपने पहले ही टेस्ट में लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को पारी की हार से बचाने वाले आलराउंडर मोइसिस हेनरिक्स ने कहा कि अभी हमने हथियार नहीं डाले हैं। हेनरिक्स को अभी भी मैच चमत्कार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नौ विकेट 175 रन पर गिर जाने के बाद हेनरिक्स ने नाथन लियोन के साथ अंतिम विकेट के लिए 57 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की हार को पांचवें दिन के लिए फिलहाल टाल दिया है। वह अभी भी 75 रन बनाकर डटे हुए हैं और अपनी इस साहसिक पारी की बदौलत टीम को 40 रन की बढ़त दिला चुके हैं।
विज्ञापन
दिन का खेल समाप्त होने के बाद हेनरिक्स ने कहा, ‘हमने अभी हथियार नहीं डाले हैं और मैच में बने हुए हैं। दूसरे छोर पर अगर लियोन इसी तरह साथ देते रहे तो मैं टीम की बढ़त को और आगे ले जाऊंगा और फिर उसके बाद चेन्नई की टर्न लेती विकेट पर हमारे गेंदबाज बाकी काम कर सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शेन वाटसन, डेविड वार्नर और कप्तान माइकल क्लार्क ऐसी गेंदों पर आउट हुए जिन्हें खेल पाना नामुमकिन था। उन्होंने साथ ही लियोन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया।