{"_id":"3edb8902-947d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"we-showed-a-lot-of-character-says-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के हर सदस्य को जीत का श्रेय: धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम के हर सदस्य को जीत का श्रेय: धोनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Mar 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप का श्रेय टीम के हर सदस्य को दिया है। धोनी ने कहा, 'इस कामयाबी का श्रेय टीम के हर खिलाड़ी को जाता है।'
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'पिछले डेढ़ साल टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से हमारे लिए मुश्किलों भरे रहे थे। लेकिन खिलाड़ियों ने इस सीरीज में गजब का संकल्प दिखाया। आपको जीतने के लिए जिस प्रतिबद्धता की जरत होती है वह हमारे खिलाड़ियों ने दिखाई क्योंकि यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण सीरीज थी।'
विज्ञापन
धोनी ने कहा कि इस सीरीज के लिए टीम में कुछ परिवर्तन हुए थे। अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता था कि वे मौके का फायदा उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों ने ऐसा किया।'
विज्ञापन
ऐतिहासिक जीत से खुश भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने कहा कि सीरीज में सभी पिचें स्पिनरों की मददगार रहीं और सभी विकेटों पर हमने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। हमें चौथी पारी में भी गेंदबाजों का सामना करना पड़ा।
धोनी ने कहा कि हम जानते थे ऐसी परिस्थितियों में खेलना कितना मुश्किल था। इस विकेट पर मुझे लगा कि यह कुछ बेहतर होता जाएगा लेकिन शायद मैं कुछ गलत था। मुझे लगा कि कल बल्लेबाजी करना मुश्किल था।
कप्तान ने साथ ही कहा कि अब हमारे पास कुछ आराम का समय रहेगा। कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं होगी और हम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इकट्ठा होंगें।
भारतीय टीम ने पुरस्कार विवरण समारोह के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ पूरे फिरोजशाह कोटला मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया।
दिल्ली टेस्ट मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।