{"_id":"5bac9d4e867a557ead23ed64","slug":"we-need-to-improve-our-batting-and-bowling-says-mashrafe-mortaza-ahead-of-asia-cup-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत, खिताबी मुकाबले से पहले क्या बोले मुर्तजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत, खिताबी मुकाबले से पहले क्या बोले मुर्तजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में भारत को चुनौती देनी है तो उसे सभी विभागों में सुधार करना होगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने बुधवार को सुपर चार मैच में पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना भारत से होगा।
मुर्तजा ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि भारत काफी मजबूत और दुनिया में नंबर एक टीम है। हमें अब भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमें शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल की कमी खलेगी लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने अपना जज्बा दिखाया। अब जबकि एक मैच बचा है तब उम्मीद है कि खिलाड़ी दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।’
विज्ञापन
शाकिब उंगली में चोट के कारण स्वदेश लौट गए हैं जबकि तमीम शुरुआती मैच में चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर क्या बोले?
मुर्तजा ने पाकिस्तान पर अपनी जीत के बारे में कहा, ‘गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी विशेषकर तब जबकि हमने बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। हमने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया। अमूमन मैं गेंदबाजी का आगाज करता हूं, लेकिन इस मैच में मेहदी हसन मिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की।’
उन्होंने कहा, ‘मुश्फिकुर रहीम और मिथुन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’
उन्होंने कहा, ‘मुश्फिकुर रहीम और मिथुन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’