फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We have made no commitment to tour South Africa in August says BCCI treasurer Arun Dhumal

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, BCCI ने नहीं किया कोई वादा

Fri, 22 May 2020 06:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
We have made no commitment to tour South Africa in August says BCCI treasurer Arun Dhumal
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, इस खबर को आए अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि अब कहानी में नया मोड़ आ चुका है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के दावे को नकारते हुए कहा कि बोर्ड ने अगस्त में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है, सिर्फ इसकी संभावनाओं पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन


सीएसए के निदेशक ग्रीम स्मिथ और कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने गुरूवार को कहा था बीसीसीआई ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए हामी भर दी है, लेकिन धूमल ने उनकी बातों को नकार दिया।
विज्ञापन


धूमल ने पीटीआई से कहा, 'कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जब दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा रद्द हो गया, तो हमने कहा था कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने का प्रयास करेगी। हमने हालांकि कभी भी अगस्त में दौरा करने को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के इस वरिष्ठ पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को मंजूरी नहीं देती, बीसीसीआई किसी भी देश से प्रतिबद्धता करने की स्थिति में नहीं होगा। धूमल ने कहा, 'अभी, हम यह भी नहीं कर सकते हैं कि हम जुलाई में श्रीलंका और फिर जिम्बाब्वे (टी-20 श्रृंखला) के लिए टीम भेज सकते है या नहीं। यह दोनों दौरे हमारे एफटीपी कार्यक्रम का हिस्सा हैं। हमें अभी यह भी नहीं पता है कि दो महीने बाद स्थिति क्या होगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कैसे प्रतिबद्ध हो सकते हैं?'

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मई से घरेलू उड़ान शुरू हाने की घोषणा कर दी है। धूमल ने कहा कि बोर्ड राष्ट्रीय शिविर के लिए सुरक्षित स्थान का विकल्प तलाश सकता है। अगर बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इसे आयोजित नहीं किया जा सकता तो धर्मशाला अच्छा विकल्प हो सकता है। धर्मशाला में इंडोर स्टेडियम की भी सुविधा है।

उन्होंने कहा, 'चूकिं यह मेरा राज्य संघ है, ऐसे में मैं इसकी पैरवी नहीं कर सकता । लेकिन विकल्पों की तलाश के बाद अगर बीसीसीआई को लगता है कि धर्मशाला में शिविर हो सकता है तो हम हर तरह के इंतजाम के लिए तैयार हैं। यहां तक की जिस 'पेवेलियन' होटल में भारतीय टीम रूकती है वह भी एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ) का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed