फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   we faltered in the last ten balls says mahela jayawardene

गुरूर में बोले माहेला, दिल्ली को हल्के मे न लें

Sun, 07 Apr 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Apr 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
we faltered in the last ten balls says mahela jayawardene

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने कहा, 'हम बेशक दो मैच हार गए हैं लेकिन हमें कमजोर नहीं समझे। टूर्नामेंट में अब भी 14 लीग मैच बचे हैं और मुझे यकीन है कि हमारी टीम जीत की लय जल्द हासिल कर लेगी।'

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स से आखिरी ओवर में मिली हार के बाद माहेला ने कहा है कि उनकी टीम ने लक्ष्य का पीछा तो अच्छे ढंग से किया लेकिन मैच फिनिश नहीं कर सके।

दिल्ली के श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'हम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का बेहतरीन ढंग से पीछा कर रहे थे। डेविड वॉर्नर ने अच्छी पारी खेली थी लेकिन आखिरी ओवरों में हम लड़खड़ा गए।
विज्ञापन


राजस्थान ने इन ओवरों में ज्यादा संयम दिखाया। हमारी बल्लेबाजी अच्छी थी लेकिन हम मैच फिनिश नहीं कर सके। हमें इस चीज में सुधार करना होगा।

माहेला ने कहा, 'पिछले साल हम राजस्थान से आखिरी ओवर में जीत गए थे जबकि इस साल राजस्थान ने बाजी मार ली। क्रिकेट में ऐसा होता है।'

टीम के ओपनर वीरेंद्र सहवाग की फिटनेस के बारे में पूछने पर माहेला ने कहा कि वीरू फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन जब तक वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तब तक हम उन्हें उतारने की कोशिश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम को क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत है। हालांकि उमेश यादव, आशीष नेहरा और इरफान पठान ने काफी अच्छी गेंदबाजी की।

यादव और नेहरा ने अंतिम दो ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी से राजस्थान पर ब्रेक लगाए।

माहेला ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन रोहरर टीम के साथ जुड गए हैं और उनके जुड़ने से टीम के सामने ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

रोहरर को दिल्ली ने चोटिल जेसी राइडर की जगह टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed