फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   we did not wish to be fined for speaking about certain things, msd on incorrect decisions

अंपायरों की गलती पर भड़के माही, मजाक-मजाक में निकाली दिल की भड़ास, वीडियो वायरल

Wed, 26 Sep 2018 12:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
we did not wish to be fined for speaking about certain things, msd on incorrect decisions

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप में टाई छूटे मैच में अंपायरों की गलतियों पर अपने विशेष अंदाज में कटाक्ष करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह इस बारे में टिप्पणी करके जुर्माना नहीं भरना चाहते हैं। 

विज्ञापन


धोनी और दिनेश कार्तिक को मैदानी अंपायरों - वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट और बांग्लादेश के अनीसुर रहमान ने पगबाधा आउट दिया। टीवी रीप्ले से हालांकि साफ लग रहा था कि दोनों अवसरों पर गेंद विकेट पर नहीं लग रही थी। 
विज्ञापन


धोनी को कामचलाऊ ऑफ स्पिनर जावेद अहमदी ने आउट किया और तब लग रहा था कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। कार्तिक को मोहम्मद नबी की गेंद पर पगबाधा आउट देना तो सबसे बड़ी गलती थी क्योंकि तब गेंद लेग स्टंप से काफी बाहर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार जाधव भी दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए और भारत 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 252 रन पर आउट हो गया।

धोनी ने इस अंदाज में कसा तंज

we did not wish to be fined for speaking about certain things, msd on incorrect decisions

इस मैच में टीम की अगुवाई कर रहे धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘एक दो खिलाड़ी रन आउट हो गए और कुछ अन्य चीजें हैं जिन पर हम बात नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए मैं जुर्माना नहीं भरना चाहता हूं।’

अंपायर्स के फैसले की सार्वजनिक आलोचना करने पर आईसीसी जुर्माना लगा सकती है और इसलिए धोनी ने टिप्पणी करने में सतर्कता बरती। उन्होंने हालांकि अफगानिस्तान की तारीफ की।

धोनी ने कहा, ‘उनकी (अफगानिस्तान) क्रिकेट में बहुत सुधार हुआ है। एशिया कप में जिस तरह से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है वह तारीफेकाबिल है और हमने उनकी क्रिकेट का लुत्फ उठाया। इस टीम ने हर विभाग में सुधार किया है।’
 

धोनी ने कहा, ‘उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। विकेट बाद में धीमा हो गया था लेकिन उन्होंने पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी की और उनका क्षेत्ररक्षण भी अच्छा था।’ नीचे देखिए वीडियो
 




 

we did not wish to be fined for speaking about certain things, msd on incorrect decisions

माही ने रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुपस्थिति में पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल और अंबाती रायुडु की तारीफ की जिन्होंने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

धोनी ने कहा, ‘बल्लेबाजी में हमने बहुत अच्छी शुरुआत की लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ विकेट धीमा होता गया, इसलिए किसी को एक छोर संभाले रखना था। हमें अपने शॉट चयन में सुधार करने की जरूरत है। यह अच्छा है कि मैच टाई छूटा लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया।’

उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तान ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। इस विकेट पर 250 रन अच्छा स्कोर था। कुछ चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही और इसलिए हम हार भी सकते थे इसलिए मैं परिणाम से खुश हूं।’

अफगानिस्तान की तरफ से शतक जड़ने वाले मोहम्मद शहजाद हालांकि जीत दर्ज नहीं कर पाने से निराश थे।

उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश नहीं हूं। हम छह घंटे तक मैदान पर संघर्ष करते रहे और फिर भी हमें अनुकूल परिणाम नहीं मिला लेकिन मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। हमें अगले दिन उड़ान पकड़नी है और इसलिए मैंने बेपरवाह होकर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ यह पारी खेली।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed