IND Inning
178/4 (16 ov)
N. Tilak Varma 10(6)*
Shreyas Iyer 9 (6)
WI elected to bowl
{"_id":"99e354d8-6241-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"we-did-not-get-out-to-attacking-shots","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंसिव गेम के कारण हम हारेः कुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डिफेंसिव गेम के कारण हम हारेः कुक
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने भारत से तीसरे वनडे में मिली पराजय के बाद कहा कि इंग्लिश बल्लेबाजों ने रक्षात्मक शॉट खेलकर विकेट गंवाए। अपनी लगातार दूसरी हार से निराश नजर आ रहे कुक ने मैच के बाद कहा, 'इस विकेट पर 155 का स्कोर पर्याप्त स्कोर के कहीं आसपास भी नहीं था। जीत का श्रेय पूरी तरह भारत को जाता है, जिसने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
कुक ने कहा कि इस स्कोर का आप बचाव नहीं कर सकते। हमने आक्रामक शॉट खेलकर नहीं बल्कि रक्षात्मक शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। इस तरह विकेट गंवाना वाकई निराशाजनक था। हमारे अंदर क्षमता है लेकिन इस समय हम क्लिक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लिश कप्तान ने कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहतर हो गई थीं। हम जानते थे कि ऐसा होगा। इस मैच की गललियों से सबक लेकर हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन