{"_id":"b0e67a7a-72bd-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"we-all-have-to-adapt-to-conditions-quickly-says-steve-rixon","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिस्थितियों से जल्द तालमेल बिठा लेंगे: रिक्सन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
परिस्थितियों से जल्द तालमेल बिठा लेंगे: रिक्सन
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 09 Feb 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच स्टीव रिक्सन ने कहा कि भारत के साथ आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी टीम की जीत इस बात पर ज्यादा निर्भर करेंगी कि हम घरेलू परिस्थितियों से कितनी जल्दी तालमेल बैठा ले। रिक्सन ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने जा रही है। यह विकेट ऐसे हैं जिन पर भारतीय लड़के काफी अच्छा खेलते हैं। हम भारत इसलिए जल्दी आए ताकि जितनी जल्दी हो सके यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठा सके।’
साथ ही रिक्सन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की स्पिन विकेटों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां निश्चित तौर पर ग्रीन विकेट नहीं देख रहा हूं। सच्चाई यह है कि यहां अच्छी विकेटें होंगी। शुरुआत में यहां गेंद थोड़ा तेज गेंदबाजों को मदद करेगी और इसके बाद स्पिनरों को फायदा मिलेगा। लेकिन मुझे यकीन है कि यहां कि विकेटें उतनी बेकार नहीं होंगी जैसी हमने श्रीलंका में देखी थी।’