फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WCL 2025: After getting thrashed by India PCB issues ban on Pakistan players future participation in WCL

WCL 2025: भारत ने दिखाया आईना तो पाकिस्तान में मची खलबली, अब डब्ल्यूसीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे PAK खिलाड़ी

Sun, 03 Aug 2025 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Aug 2025 03:01 PM IST
सार

पीसीबी ने मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वर्चुअल बैठक के बाद एक बयान में कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घोषणा करता है कि वह भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा है।'

विज्ञापन
WCL 2025: After getting thrashed by India PCB issues ban on Pakistan players future participation in WCL
पाकिस्तान चैंपियंस की टीम - फोटो : instagram

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के आयोजकों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए रविवार को भविष्य में इस टूर्नामेंट में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों को लेकर देश के रुख का हवाला देते हुए पड़ोसी देश के खिलाफ डब्ल्यूसीएल के ग्रुप चरण के मुकाबले और सेमीफाइनल दोनों में खेलने से इनकार कर दिया था। इससे पाकिस्तान में खलबली मच गई और अब पीसीबी ने यह फैसला किया।

विज्ञापन

पीसीबी ने मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वर्चुअल बैठक के बाद एक बयान में कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घोषणा करता है कि वह भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा है।' पीसीबी ने डब्ल्यूसीएल द्वारा भारत को अंक देने के निर्णय पर भी कड़ी आपत्ति जताई तथा कहा कि यह पाखंड और पक्षपातपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में मुकाबला होना था, लेकिन भारतीय टीम ने आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रीय भावनाओं का हवाला देते हुए पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम में शिखर धवन, युवराज सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल थे। भारत के सेमीफाइनल में नहीं खेलने के कारण पाकिस्तान सीधे फाइनल में पहुंच गया।

विज्ञापन

पीसीबी ने बयान में कहा, 'डब्ल्यूसीएल के जानबूझकर मैच गंवाने वाली टीम को अंक देने के फैसले की समीक्षा की। इसके अलावा भारत बनाम पाकिस्तान लीजेंड्स मैचों को रद्द करने की घोषणा करने वाली डब्ल्यूसीएल की प्रेस विज्ञप्तियों की विषय-वस्तु की समीक्षा भी की गई और उसने इन्हें पाखंड और पूर्वाग्रह से ग्रस्त पाया।' बोर्ड ने आगे कहा कि वह अपने खिलाड़ियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दे सकता, जहां खेल भावना पर पक्षपातपूर्ण राजनीति हावी हो रही हो और जो खेल भावना के मूल तत्व को कमजोर कर रही हो। आश्चर्य की बात यह है कि पाकिस्तान बोर्ड सेमीफाइनल में वॉकओवर मिलने के बावजूद इस तरह रोता दिख रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के सह-स्वामित्व वाली डब्ल्यूसीएल ने ग्रुप चरण के मैच के रद्द होने के बाद माफी मांग ली थी। डब्ल्यूसीएल ने कहा था, 'हम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक बार फिर माफी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग यह समझेंगे कि हमारा उद्देश्य क्रिकेट प्रेमियों को खुशी के कुछ पल देना था।' पीसीबी ने हालांकि इस माफी को हास्यास्पद करार दिया।

बयान में कहा गया है, 'पीसीबी अब अपनी टीम को ऐसी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दे सकता, जहां निष्पक्ष खेल और निष्पक्ष प्रशासन के मूल सिद्धांतों पर बाहरी दबाव के कारण समझौता किया जाता है।' इस बीच मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि डब्ल्यूसीएल के भारतीय प्रमोटर पहले से ही भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट से पाकिस्तानी टीम को बाहर रखने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed