फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: Ravindra Jadeja brilliant record against New Zealand in ODI; took revenge of 2019 world cup

Ravindra Jadeja: न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब चलता है जडेजा का बल्ला; 2019 में जो नहीं कर पाए, उसे इस बार किया पूरा

Mon, 23 Oct 2023 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 39 रन की पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि इस मैच से पहले तक भारत के लोअर ऑर्डर की परख नहीं हुई थी, क्योंकि जडेजा को पिछले चार मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला था। अब दबाव में जडेजा की बल्लेबाजी की भी परख हो गई।

विज्ञापन
WC 2023: Ravindra Jadeja brilliant record against New Zealand in ODI; took revenge of 2019 world cup
रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर मुश्किल समय में 78 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत भारत जीत की दहलीज तक पहुंच सका। कोहली तो आउट हो गए, लेकिन जडेजा भारत को जीत दिलाकर ही माने। वह 44 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड से 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। तब भी टीम इंडिया रन चेज कर रही थी और जडेजा आखिरी में क्रीज पर थे।
विज्ञापन

2019 विश्व कप में क्या हुआ था?

दरअसल, तब न्यूजीलैंड ने भारत को 240 रन का लक्ष्य दिया था। भारत ने 92 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने 116 रन की साझेदारी निभाई थी। जडेजा सातवें विकेट के रूप में आउट हुए थे। वह 59 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन बना सके थे। हालांकि, उनके विकेट ने तब टीम इंडिया को मझधार में छोड़ दिया था। इस विकेट से टीम इंडिया उबर नहीं सकी थी और लगातार विकेट गंवा दिए थे। भारतीय टीम 221 रन पर सिमट गई थी और 18 रन से हार गई थी। 

India vs New Zealand, semi-final World Cup 2019: Ravindra Jadeja heroics in  vain as India suffer heartbreak against New Zealand | Cricket - Hindustan  Times
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा की सूझबूझ की पारी

हालांकि, इस बार जडेजा ने वैसी गलती नहीं की और संभल संभल कर खेला। जो काम उन्होंने 2019 में अधूरा छोड़ दिया था, इस बार उन्होंने उसे पूरा किया। जडेजा ने विराट कोहली का पूरा साथ दिया और यह तय किया भारतीय टीम इस मैच को हारे नहीं। कोहली के साथ रहते हुए आक्रामक होकर शॉट लगाने की जगह स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया और कोहली के आउट होने के बाद जडेजा ने चौका मारकर जीत दिला दी। जडेजा का न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने वनडे में कीवी टीम के खिलाफ खूब रन बनाए हों। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 पारियों में 51.57 की औसत और 97.83 के स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा की सर्वश्रेष्ठ पारी 77 रन की है। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सात वनडे पारियों में ही चार अर्धशतक लगाए हैं। इसमें से चार नाबाद पारियां हैं। 39 रन की पारी से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में उन्होंने नाबाद आठ रन (2020), जबकि ईडन पार्क में 55 रन (2020), ओल्ड ट्रैफर्ड में 77 रन (2019), स्काई स्टेडियम में पांच रन (2014), सेडोन पार्क में नाबाद 62 रन (2014), ईडन पार्क में नाबाद 66 रन (2014) की पारियां खेली थीं।

Ravindra Jadeja and Glenn Phillips share a smile at the end of the game, India vs New Zealand, Men's ODI World Cup, Dharamsala, October 22, 2023

दबाव में जडेजा की बल्लेबाजी में निखार आया

न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 39 रन की पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि इस मैच से पहले तक भारत के लोअर ऑर्डर की परख नहीं हुई थी, क्योंकि जडेजा को पिछले चार मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला था। अब दबाव में जडेजा की बल्लेबाजी की भी परख हो गई और भारत ने लगभग हर डिपार्टमेंट को टिक कर लिया है। जडेजा के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 191 वनडे की 128 पारियों में 32.62 की औसत और 84.49 के स्ट्राइक रेट से 2675 रन बनाए हैं। इसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। 46 बार वह नॉटआउट रह चुके हैं। 

WC 2023: Ravindra Jadeja brilliant record against New Zealand in ODI; took revenge of 2019 world cup
रवींद्र जडेजा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। भारत ने 274 रन का लक्ष्य छह विकेट गंवाकर 48वें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed