World Cup: इकोनॉमी क्लास में 38 घंटे की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंची इंग्लैंड की टीम, बेयरस्टो ने बयां किया दर्द
इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच पांच अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले इंग्लिश टीम दो वॉर्म अप मैच खेलेगी। पहला वॉर्म अप मैच इंग्लैंड का भारत के खिलाफ होगा, जो 30 सितंबर को खेला जाएगा।
विस्तार
Jonny Bairstow's Instagram story.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 29, 2023
England team reached Guwahati in an economy class of a flight. pic.twitter.com/r3Uf3Klchz
इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच पांच अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले इंग्लिश टीम दो वॉर्म अप मैच खेलेगी। पहला वॉर्म अप मैच इंग्लैंड का भारत के खिलाफ होगा, जो 30 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, इंग्लैंड का दूसरा वॉर्मअप मैच दो अक्तूबर को गुवाहाटी में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक मानी जा रही है। 2019 वनडे विश्व कप में इस टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
30 सितंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
2 अक्तूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।