फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 India hits 215 sixes in ODIs this year breaks West Indies record Ravindra Jadeja overtakes Anil Kumble

World Cup: भारत ने इस साल वनडे में लगाए 215 छक्के, वेस्टइंडीज का यह रिकॉर्ड तोड़ा; कुंबले से आगे निकले जडेजा

Mon, 13 Nov 2023 09:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Nov 2023 09:31 AM IST
सार

भारत ने इस मैच को अपने नाम कर साल 2023 में 24वीं जीत हासिल की। उसने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत इससे पहले 1998 में 24 मैच जीता था। उसे 2013 में 22 मैचों में जीत मिली थी।

विज्ञापन
WC 2023 India hits 215 sixes in ODIs this year breaks West Indies record Ravindra Jadeja overtakes Anil Kumble
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने विश्व कप के 45वें और आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने ग्रुप राउंड का अंत अजेय रहकर किया। टीम इंडिया ने अपने सभी मैच जीते। भारत अब 15 नवंबर को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 छक्के लगाए। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


भारत के 2023 में वनडे फॉर्मेट में कुल 215 छक्के हो गए। टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई। उसने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विंडीज ने 2019 में 215 छक्के लगाए थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। उसके खिलाड़ियों ने 2023 में 203 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड ने 2015 में 179 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 165 छक्के उड़ाए हैं।
विज्ञापन

WC 2023 India hits 215 sixes in ODIs this year breaks West Indies record Ravindra Jadeja overtakes Anil Kumble
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
कुंबले का रिकॉर्ड टूटा
रवींद्र जडेजा ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में दो विकेट लिए। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुंबले ने 1996 विश्व कप में 15 विकेट झटके थे। युवराज सिंह ने 2011 में 15 विकेट अपने नाम किए थे। कुलदीप यादव उनके करीब पहुंच गए हैं। कुलदीप ने मौजूदा विश्व कप में 14 विकेट हासिल कर लिए हैं। मनिंदर सिंह ने 1987 में 14 विकेट झटके थे।

भारत ने 2003 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ा
भारतीय टीम ने इस विश्व कप में लगातार नौ जीत हासिल की है। उसने 2003 के प्रदर्शन में सुधार किया है। तब भारत ने लगातार आठ मैच जीते थे। विश्व कप में लगातार मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2003 और 2007 में 11 मुकाबलों जीत हासिल की थी।

WC 2023 India hits 215 sixes in ODIs this year breaks West Indies record Ravindra Jadeja overtakes Anil Kumble
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत ने 25 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
भारत ने इस मैच को अपने नाम कर साल 2023 में 24वीं जीत हासिल की। उसने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत इससे पहले 1998 में 24 मैच जीता था। उसे 2013 में 22 मैचों में जीत मिली थी।
विज्ञापन

WC 2023 India hits 215 sixes in ODIs this year breaks West Indies record Ravindra Jadeja overtakes Anil Kumble
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में तीसरी बार हुआ ऐसा
भारत के नौ खिलाड़ियों ने इस मैच में गेंदबाजी की। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने ही सिर्फ गेंदबाजी नहीं की। टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तो एक-एक विकेट भी अपने नाम किया। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को भी गेंदबाजी का मौका मिला। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को इस मैच में एक भी सफलात नहीं मिली।

विश्व कप में तीसरी बार एक टीम ने नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। सबसे पहले 1987 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पेशावर में नौ खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवाई थी। न्यूजीलैंड ने उसके बाद 1992 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च में नौ खिलाड़ियों को गेंद थमाया था। अब 31 साल बाद भारत ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed