फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: India Former Captain Ajay Jadeja played key role in Afghanistan historic win vs England and Pakistan

WC: अफगानिस्तान की कामयाबी के पीछे इस भारतीय का हाथ, वनडे क्रिकेट के थे स्टार फिनिशर, एक्टिंग में भी दिखाया दम

Wed, 25 Oct 2023 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Oct 2023 02:38 PM IST
सार

Ajay Jadeja Role in Afghanistan Team Performance: एक मेंटर की भूमिका एक कोच से कहीं अधिक होती है क्योंकि वह हर खिलाड़ी के साथ काम करता है, चाहे वह गेंदबाज हो या बल्लेबाज। मेंटर की भूमिका सिर्फ खिलाड़ियों को खेल के तकनीकी पहलुओं को सिखाना नहीं है, बल्कि वह मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर भी काम करता है।

विज्ञापन
WC 2023: India Former Captain Ajay Jadeja played key role in Afghanistan historic win vs England and Pakistan
अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और असिस्टेंट कोच अजय जडेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम कामयाबी के नई दास्तां लिख रही है। टीम ने अब तक दो उलटफेर किए हैं। एक में उसने डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड को शिकस्त दी, जबकि दूसरे में उन्होंने पाकिस्तान को हरा दिया। इन दो जीत से अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस में आ गई है। अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार एक विश्व कप में दो मैच जीते हैं। यह कुल मिलाकर विश्व कप में उनकी तीसरी जीत थी। पिछली बार उन्होंने 2015 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

2023 विश्व कप में अभी तक उसने पांच मैच खेले हैं और ऐसे में दो जीत के साथ उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अचानक से अफगानिस्तान की टीम में यह उछाल कैसे आया? भारतीय कंडीशंस में वह पहले भी खेलते रहे हैं, लेकिन हर पिच की जानकारी उन्हें नहीं थी। ऐसे में ऐसा क्या हुआ जिसने अफगानिस्तान को मजबूत टीम बना दिया है? दरअसल, अफगानिस्तान की इस कामयाबी के पीछे भारत के स्टार का हाथ है, जिसने अपने समय में भारत के लिए कई मैच फिनिश किए थे। इतना ही नहीं उन्हें एक स्मार्ट क्रिकेटिंग माइंड भी कहा जाता है। इस भारतीय स्टार का नाम है अजय जडेजा। 

अफगानिस्तान टीम
कोचिंग पोजिशन नाम
हेड कोच जोनाथन ट्रॉट
असिस्टेंट कोच/मेंटर अजय जडेजा
बैटिंग कोच रईस अहमदजई
बॉलिंग कोच हामिद हसन
फील्डिंग कोच मिर्जा साफी
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब चल रहा है अजय जडेजा का जादू

Netizens Hail Afghanistan Mentor Ajay Jadeja After They Beat Pakistan IN  ICC Cricket World Cup 2023 Clash in Chennai | 🏏 LatestLY

अजय जडेजा अफगानिस्तान के मेंटर होने के साथ-साथ असिस्टेंट कोच का भी काम कर रहे हैं। हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को उनके रहने से काफी मदद मिली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस विश्व कप से कुछ दिन पहले उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा था। हालांकि, शुरुआती दो मैचों में इसका असर देखने को नहीं मिला। बांग्लादेश के खिलाफ इस विश्व कप के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को छह विकेट से हार मिली। वहीं, भारत के खिलाफ दूसरे मैच में आठ विकेट से हार मिली। हालांकि, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। 50 ओवर में अफगान टीम ने 272 रन बना दिए थे। यहीं से जडेजा का जादू चलना शुरू हो गया था। इसके बाद अपने तीसरे मैच में तो इंग्लैंड को दिल्ली में अफगानिस्तान टीम ने आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मेंटर की भूमिका क्या होती है?

एक मेंटर की भूमिका एक कोच से कहीं अधिक होती है क्योंकि वह हर खिलाड़ी के साथ काम करता है, चाहे वह गेंदबाज हो या बल्लेबाज। मेंटर की भूमिका सिर्फ खिलाड़ियों को खेल के तकनीकी पहलुओं को सिखाना नहीं है, बल्कि वह मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर भी काम करता है। अजय जडेजा अपने समय में एक सकारात्मक माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी करते थे और यही गुर उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को सिखाई है।

दिल्ली में अपने अनुभव का इस्तेमाल इंग्लैंड के खिलाफ किया

WC 2023: India Former Captain Ajay Jadeja played key role in Afghanistan historic win vs England and Pakistan
अजय जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा अपने क्रिकेटिंग करियर में दिल्ली के लिए भी घरेलू टूर्नामेंट खेल चुके हैं। ऐसे में उन्हें इन कंडीशंस का बखूबी अंदाजा था। इसका इस्तेमाल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ किया और अफगानिस्तान टीम की जीत में मदद की। यह विश्व कप के टॉप पांच उलटफेर में से एक बन गया। अफगानिस्तान ने 49.5 ओवर में 284 रन बना दिए। जवाब में इंग्लैंड की पारी को 215 रन पर समेटकर 69 रन से जीत हासिल की। इसके बाद चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम की बल्लेबाजी बिखर गई और 149 रन से हार गई। इसके बाद हालांकि, चेन्नई में अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हरा दिया। 

पाकिस्तान के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका

पाकिस्तान ने 283 रन का लक्ष्य दिया था, जो कि चेपॉक में चेज करना आसान नहीं है। वहां की पिच धीमी होती है और स्पिनर्स को मदद मिलती है। हालांकि, जडेजा ने अपने बल्लेबाजों में इस तरह से आत्मविश्वास भरा कि अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने न सिर्फ आठ विकेट से जीता, बल्कि तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ दिए। चेज करने की एक कला ऐसी है जिसमें खुद जडेजा को भी महारत हासिल थी और उन्होंने अपने समय में टीम इंडिया के लिए कई बार मैच फिनिशर का रोल निभाया था। जडेजा ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने भारत के लिए ओपनिंग के साथ-साथ मध्यक्रम और फिर फिनिशर के रोल में बल्लेबाजी की है।

जडेजा ने वकार यूनुस की जमकर धुनाई की थी

When Ajay Jadeja's Brutal Assault On Waqar Younis Left The Crowd In Awe

उन्हें सीमित ओवर क्रिकेट का स्टार फिनिशर माना जाता था। जडेजा ने टेस्ट कम खेला था, लेकिन वनडे में उस वक्त जडेजा को आक्रामक बल्लेबाज माना जाता था। उन्हें परिस्थिति के मुताबिक खेलने में महारत हासिल थी। वह जरूरत पड़ने पर टेस्ट की तरह बल्लेबाजी भी कर सकते थे और जरूरत पड़ने पर गियर बदलकर चौके-छक्के की बरसात भी कर सकते थे। 1996 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बंगलूरू के मैच को कौन भूल सकता है। उस मैच में जडेजा ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार यूनुस की जमकर धुनाई की थी। जडेजा ने 25 गेंदों में 45 रन की पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिक निभाई थी। यह मैच आज भी याद किया जाता है।

अजय जडेजा का वनडे करियर रहा शानदार

अजय जडेजा ने साल 1992 से लेकर 2000 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे खेले। 15 वनडे में उनके नाम 26.18 की औसत से 576 रन रहे। टेस्ट में 96 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वनडे में जडेजा ने 37.22 की औसत से 5359 रन बनाए। 119 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इनमें छह शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। जडेजा ने अपने वनडे करियर में 366 चौके और 85 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने 20 विकेट भी लिए हैं। तीन रन देकर तीन विकेट वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। 

सचिन तेंदुलकर और शोएब मलिक ने भी की तारीफ

पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर करने के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी अफगानिस्तान की जीत में अजय जडेजा का रोल बताया था। सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा था- इस विश्व कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा है। बल्ले के साथ उनके खिलाड़ियों का अनुशासन, उन्होंने जो स्वभाव दिखाया है और विकेटों के बीच तेज दौड़ उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है। यह संभवतः अजय जडेजा के प्रभाव के कारण हो सकता है। एक मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों पर उनकी जीत एक नई अफगानिस्तान टीम के उद्भव का संकेत देती है। क्रिकेट जगत इस पर ध्यान दे रहा है। शाबाश!

वहीं, शोएब मलिक ने भी जडेजा की क्रिकेट कौशल और अफगानिस्तान को आक्रामक शैली की क्रिकेट खेलने में मदद करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। मलिक ने एक टीवी शो के दौरान कहा- मैंने अजय जडेजा को उनके डगआउट में बैठे देखा है। मैंने उनके साथ 2015 विश्व कप के दौरान भारत के एक चैनल के लिए काम किया था। उनका क्रिकेटिंग माइंड बहुत ही शानदार है। अफगानिस्तान की जीत में उनका रोल बिल्कुल हो सकता है। इतना ही नहीं मलिक ने पाकिस्तान टीम को भी सही लोगों को टीम से जोड़ने की सलाह दी।

पाकिस्तानी मीडिया में भी जडेजा की चर्चा

पाकिस्तानी मीडिया में भी अजय जडेजा को लेकर काफी बातें हो रही हैं। 1996 विश्व कप में बंगलूरू में ही जडेजा ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाए थे और टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फरीद खान ने लिखा- अजय जडेजा ने हमें 1996 में बंगलूरू में मारा था और आज चेन्नई में भी हमें हरा दिया। मान गए उस्ताद। जडेजा की क्रिकेटिंग माइंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 13 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की और आठ में जीत दिलाई थी। 10 से ऊपर वनडे मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में उनका जीत प्रतिशत रोहित शर्मा (74.35%) और विराट कोहली (68.42%) के बाद तीसरा सबसे ज्यादा है। 

वनडे में बतौर भारतीय कप्तान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीत हार टाई बेनतीजा जीत प्रतिशत
एमएस धोनी 200 110 74 5 11 55.00
अजहरुद्दीन 174 90 76 2 6 51.72
सौरव गांगुली 146 76 65 0 5 52.05
विराट कोहली 95 65 27 1 2 68.42
राहुल द्रविड़ 79 42 33 0 4 53.16
कपिल देव 74 39 33 0 2 52.70
सचिन तेंदुलकर 73 23 43 1 6 31.50
रोहित शर्मा 39 29 9 0 1 74.35
सुनील गावस्कर 37 14 21 0 2 37.83
दिलीप वेंगसरकर 18 8 10 0 0 44.44
अजय जडेजा 13 8 5 0 0 61.53

जडेजा पर लगे थे गंभीर आरोप

ऐसा लग रहा था कि जडेजा का करियर महानता की राह पर है, लेकिन 2000 की शुरुआत में मैच फिक्सिंग के लिए जडेजा को पांच साल की अवधि के लिए खेल के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध को रद्द कर दिया था। 27 जनवरी 2003 से जडेजा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के योग्य हो गए, लेकिन जाडेजा अपने 15 टेस्ट और 196 वनडे मैचों के अंतरराष्ट्रीय करियर को और बढ़ाने का फैसला नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा। जडेजा ने 2003 में खेल, 2009 में पल पल दिल के साथ जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया। उनकी एक्टिंग की तो तारीफ हुई, लेकिन फिल्में फ्लॉप रही। 

Pictures] Ajay Jadeja appointed mentor of Afghanistan for World Cup 2023

बतौर कोच पहले अंतरराष्ट्रीय कार्यकाल में ही चमके

इसके बाद जडेजा ने संन्यास लेकर कमेंट्री में करियर बनाने का सोचा। उन्होंने दिल्ली टीम समेत कुछ घरेलू टीमों की घरेलू टूर्नामेंट्स में कोचिंग भी की। हालांकि, अफगानिस्तान पहली अंतरराष्ट्रीय टीम है जिनके साथ वह काम कर रहे हैं। इस छोटे से कार्यकाल में ही उनका जादू दिखने लगा है। उन्होंने टीम में नई जान फूंक दी और इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर अफगानिस्तान की टीम आने वाले मैचों में श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को भी शिकस्त हराने में भी कामयाब रहे। ऐसा हुआ तो अफगानिस्तान की टीम इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में भी जगह बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed