फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023, IND vs PAK: Pakistan stars Haris Rauf, Babar Azam, Shadab Khan appreciate Rohit Sharma pull shot

IND vs PAK VIDEO: पुल शॉट का बादशाह कौन? हारिस रऊफ, हसन अली, शादाब, इमाम और बाबर ने इस खिलाड़ी को चुना, जानें

Fri, 13 Oct 2023 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Oct 2023 10:32 PM IST
सार

वीडियो में हारिस रऊफ, हसन अली, शादाब खान, इमाम उल हक और बाबर आजम नजर आए। उनसे पूछा गया कि मौजूदा समय में कौन सा खिलाड़ी सबसे बढ़िया पुल शॉट खेलता है? जानें उनका जवाब...

विज्ञापन
WC 2023, IND vs PAK: Pakistan stars Haris Rauf, Babar Azam, Shadab Khan appreciate Rohit Sharma pull shot
पाकिस्तान के बाबर आजम, शादाब, हारिस और हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो महीने के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच यह तीसरा वनडे मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप 2023 में दो बार भिड़ी थीं। एक मैच (सुपर फोर) भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला (ग्रुप स्टेज) बेनतीजा रहा था। हालांकि, विश्व कप का रोमांच अलग होगा। इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पुल शॉट के बादशाह के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने रोहित को पुल शॉट का किंग माना

वीडियो में हारिस रऊफ, हसन अली, शादाब खान, इमाम उल हक और बाबर आजम नजर आए। उनसे पूछा गया कि मौजूदा समय में कौन सा खिलाड़ी सबसे बढ़िया पुल शॉट खेलता है? इस पर सबसे पहले हारिस रोहित का नाम लेते हैं। इसके बाद हसन, शादाब, इमाम और बाबर भी हिटमैन रोहित शर्मा का नाम लेते हैं। वीडियो में रोहित के कुछ बेहतरीन पुल शॉट भी दिखाए गए हैं। मौजूदा समय में शॉर्ट लेंथ की बॉल पर रोहित शर्मा से बेहतर पुल शॉट खेलने वाला कोई खिलाड़ी नहीं है। 

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हिटमैन

रोहित फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। उन्होंने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। रोहित ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 453* अंतरराष्ट्रीय मैचों में 556 छक्के हैं, जबकि गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

रोहित ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था। रोहित ने विश्व कप में सात शतक लगाए। इस मामले में रोहित सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ दिया और वनडे विश्व कप में सात शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed