फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 IND vs AUS: Dinesh Karthik prediction, Ravindra Jadeja best bowling on CSK homeground chennai, record

IND vs AUS: सच हुई दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी, रवींद्र जडेजा ने 'घरेलू' मैदान पर बरपाया कहर, बनाया यह रिकॉर्ड

Sun, 08 Oct 2023 06:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

मैच शुरू होने से पहले पिच रिपोर्ट के समय दिनेश कार्तिक ने भविष्यवाणी की थी। उन्होंने पिच देखने के बाद कहा था कि इस पिच को देखते हुए आज के मैच में जडेजा कहर बरपाएंगे।

विज्ञापन
WC 2023 IND vs AUS: Dinesh Karthik prediction, Ravindra Jadeja best bowling on CSK homeground chennai, record
रवींद्र जडेजा ने कहर बरपाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय स्पिनरों ने कहर बरपाते हुए छह विकेट झटके। इनमें रवींद्र जडेजा ने तीन, कुलदीप यादव ने दो और रविचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला। बाकी चार विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।
विज्ञापन


मैच शुरू होने से पहले पिच रिपोर्ट के समय दिनेश कार्तिक ने भविष्यवाणी की थी। उन्होंने पिच देखने के बाद कहा था कि इस पिच को देखते हुए आज के मैच में जडेजा कहर बरपाएंगे। उनके लिए विकेट निकालने का सबसे सही मैदान है। कार्तिक की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। जडेजा की फिरकी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फंस गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से जडेजा अच्छी तरह परिचित हैं। आईपीएल में यह उनका घरेलू मैदान भी है। जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पिछले कई वर्षों से खेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह जडेजा ने लिए विकेट

WC 2023 IND vs AUS: Dinesh Karthik prediction, Ravindra Jadeja best bowling on CSK homeground chennai, record
कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पांच पर मिचेल मार्श के रूप में पहला विकेट गंवाया था। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा था। इसके बाद कुलदीप यादव ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बीच पनप रही साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर (41) का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। इसके बाद जडेजा का कहर देखने को मिला।

उन्होंने सबसे पहले स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। वह 71 गेंदों में 46 रन बना सके। फिर जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। लाबुशेन 27 रन बना सके। फिर एलेक्स कैरी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। कैरी खाता भी नहीं खोल सके। कुलदीप ने वॉर्नर के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। 

जडेजा ने स्मिथ को शानदार गेंद पर आउट किया...देखें वीडियो-

जडेजा ने बनाया यह रिकॉर्ड

WC 2023 IND vs AUS: Dinesh Karthik prediction, Ravindra Jadeja best bowling on CSK homeground chennai, record
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने मार्श के अलावा कप्तान पैट कमिंस को आउट किया। अश्विन ने कैमरन ग्रीन, सिराज ने मिचेल स्टार्क और हार्दिक पांड्या ने एडम जम्पा को पवेलियन भेजा। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई पारी 49.3 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। जडेजा ने 10 ओवर के स्पेल में दो मेडन समेत 28 रन देकर तीन विकेट झटके। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में किसी भारतीय स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मनिंदर सिंह के नाम था। उन्होंने 1987 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 34 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में जडेजा तीसरे स्थान पर आ गए हैं। कंगारुओं के खिलाफ जडेजा ने 37 विकेट लिए हैं। लिस्ट में शीर्ष पर 45 विकेट के साथ कपिल देव और 38 विकेट के साथ मोहम्मद शमी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed